बड़ा हादसा : नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, 2 की मौत, एक की तलाश जारी

नई दिल्ली : रोहतास में बेहद दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांदु गांव के पास सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक बच्ची को सकुशल बचा लिया गया है। वहीं एक अन्य बच्ची की तलाश अब भी जारी है। मृतकों की पहचान रुचि कुमारी(17) निवासी कुटुंब औरंगाबाद और मनीषा कुमारी(12)निवासी जपला झारखंड के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। समारोह के दौरान ही वे सोन नदी में नहाने चले गए। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार सोनाली कुमारी और मोहित कुमार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पलक कुमारी नाम की एक अन्य बच्ची की तलाश जारी है।  जानकारी के अनुसार स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीम मौके पर जुटी हुई है। नौहट्टा थाना के चौकीदार सुखदेव पासवान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों के नदी या गहरे पानी में न जाएं, खासतौर पर बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...