LudhianaPunjab News: स्कूल मालिक पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन...

Punjab News: स्कूल मालिक पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के गढ़ी नहर पुल पर 30 सितंबर को फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार स्कूल मालिक बलदेव सिंह पर फायरिंग करने के मामले को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रीतपाल सिंह गोरा निवासी अटारी, अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी खन्ना अश्विनी गोटियाल ने बताया कि वारदात के बाद विभिन्न तरीकों से जांच शुरू की गई। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर, काउंटर इंटेलिजेंस, सीआईए लुधियाना और खन्ना पुलिस की टीमों ने एक बदमाश प्रीतपाल सिंह गोरा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि है उसे अमेरिका से 2 लाख रुपए का लालच देकर फायरिंग के लिए भेजा गया था। हालांकि अमेरिका से किसने और क्यों फिरौती दी, इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। गोरा के दूसरे साथी को भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। गिरफ्तारी तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।

बता दें कि 30 सितंबर को फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार स्कूल मालिक बलदेव सिंह की गर्दन पर गोली लगी थी। फायरिंग के बाद आई-20 कार में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए थे। घायल बलदेव सिंह निवासी चंडीगढ़ को सिविल अस्पताल समराला भर्ती कराया गया था।

वहां फर्स्ट एड देने के बाद उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। बलदेव सिंह का समराला में एक नामी प्राइवेट स्कूल है। वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में माछीवाड़ा साहिब से समराला आ रहे थे। गढ़ी पुल ऊपर पीछे आ रही आई-20 कार से फायरिंग हुई थी। फॉर्च्यूनर गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे बलदेव सिंह के मोबाइल पर गोली लगने के बाद गर्दन में लगी थी। जिससे जान बच गई थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...