Nationalशराब पार्टी में दोस्तों ने की मारपीट, गुस्साए युवक ने उठाया खौफनाक...

शराब पार्टी में दोस्तों ने की मारपीट, गुस्साए युवक ने उठाया खौफनाक कदम

कानपुरः जिल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, शराब पार्टी में दोस्तों द्वारा मारपीट से गुस्साए युवक ने होटल की पहली मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। वह रात 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था।

जानकारी मुताबिक, 24 अप्रैल की रात 12 बजे तीन दोस्त होटल में शराब पार्टी के लिए पहुंचे थे। यहां पर करीब 3 बजे तीनों के बीच विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। होटल के कर्मचारियों ने शिवा को रोका और तोड़फोड़ का हर्जाना भरने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी दौरान वह रात 3:10 बजे कमरे की खिड़की से अंडरवियर और बनियान में कूद गया। सभी दोस्तों ने तुरंत उसको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

नरेंद्र गौतम ने बताया कि उनके बेटे शिवा गौतम (22) को उसके 2 दोस्त रात में घर से बुलाकर ले गए। होटल में उसे शराब पिलाई। इसके बाद मारपीट कर होटल की खिड़की से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। भाई अवनीश ने बताया कि 6 महीने पहले शिवा का इलाके के सौरभ से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर सौरभ रंजिश रख रहा था जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है।

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के साथ होटल आए दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आखिर इतनी रात में होटल आने और रुकने का मकसद क्या था। क्या साजिश के तहत ही शिवा को होटल लाया गया था। इसकी जांच अभी जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...