Nationalआधे घंटे तक आसमान का चक्कर लगाता रहा Aeroplan, करवाई Emergency landing

आधे घंटे तक आसमान का चक्कर लगाता रहा Aeroplan, करवाई Emergency landing

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैदराबादः हैदराबाद से दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK880 में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शाम 6 बजकर 35 मिनट पर उड़ी फ्लाइट के पायलट को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का पता चल गया था। पायलट ने फ्लाइट को वापस हैदराबाद में ही 7:23 लैंड कराया।

फ्लाइट में एक पैसेंजर कांग्रेस सांसद दानिश अली भी थे। लैंडिंग के बाद उन्होंने X पर लिखा- खुदा का शुक्र है। आज विस्तारा की फ्लाइट में यात्रा करने का डरावना अनुभव था। हम आधे घंटे तक आसमान में चक्कर लगाते रहे। यह समय बेहद तनावपूर्ण था। आखिरकार पायलट ने हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। 7 घंटे की देरी के बाद देर रात करीब 1 बजे फ्लाइट हैदराबाद एयरपोर्ट से फिर उड़ी और 2:30 बजे के आसपास दिल्ली पहुंची। फ्लाइट में कुल कितने पैसेंजर्स थे इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा विस्तारा ने एक अन्य बयान जारी कर पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइंस ने कहा कि पैसेंजर्स की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...