Punjab News: Waterproof Paper से बनी जैकेट के साथ आज जलेगा 125 फीट ऊंचा रावण, देखें वीडियो

लुधियानाः देश भर में आज दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं जिले के दरेसी मैदान पर आज 125 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि रावण पर वाटरप्रूफ पेपर से बनी जैकेट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जैकेट को कंप्यूटराइज्ड डिजाइन से बनाया गया है। आग जलने के बाद रावण के पुतले से अलग-अलग रंग-बिरंगी लाइटें निकलेंगी। बताया जा रहा है कि करीब 2 लाख रुपए में रावण को तैयार किया गया है। वहीं आज पर्व को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग मेलों में 900 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। दरेसी मेले को लेकर शहरवासी काफी उत्साहित हैं। आगरा से आए कारीगर अकील ने बताया कि 2004 से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाता आ रहा हूं। यह पुतला दरेसी ग्राउंड में तैयार किया जा रहा है, जो पूरे पंजाब में सबसे बड़ा है। पिछले साल लुधियाना में ही 120 फीट का रावण बनाया था, लेकिन इस बार इसकी ऊंचाई और बढ़ाई गई है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख है। अकील खान ने बताया कि ऑर्डर मिलने के पश्चात आगरा में ही सभी पुतले मिट्टी से पहले ही तैयार कर लिए जाते हैं। इन पुतलों को बनाने में लगभग 45 दिन का समय लगता है। इसके लिए 20 कारीगर लेकर आते हैं। ये कारीगर उपकार नगर, दुगरी, बीआरएस नगर, राजगुरु नगर, जमालपुर, मुलाहपुर, जगराओं और खन्ना सभी दशहरे ग्राउंड में तैयार करके भेजते हैं। कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी तैयार किए गए थे, जो 60 फीट ऊंचे थे और उनकी कीमत एक लाख रुपये प्रति पुतला थी। इन पुतलों को दो क्रेन के माध्यम से खड़ा करते हैं। अकील खान ने बताया कि उनके मामा इमरान सिविल इंजीनियर हैं। उन्होंने पुश्तैनी काम रावण बनाने के कारण अपनी नौकरी छोड़ दी। 1992 से उनका परिवार रावण बनाने का काम करता आ रहा है। यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। उनकी एक बहन है जो सरकारी स्कूल में टीचर है, जब काम अधिक आ जाता है तो वह भी रावण बनाने में उनकी मदद करने आती है। दरेसी इलाके में 4 पहिया वाहनों की आवाजाही दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगी। दरेसी मेले पर आने वाले लोगों के लिए नगर निगम मल्टी स्टोरी पार्किंग और कपूर अस्पताल की पार्किंग उपलब्ध करवाई गई है। दोपहर 2 बजे के बाद दरेसी की तरफ जाने वाली रोड को बंद कर दिया जाएगा। उधर, जगराओं पुल नजदीक दुर्गा माता मंदिर के सामने मेले के लिए पार्किंग अंदर ग्राउंड में है। पुल से नीचे उतरने वाली सड़क को फव्वारा चौक की करफ जाने वाली सड़क के लिए बंद कर दिया गया है। इसी तरह वर्धमान, बीआरएस नगर मेला में सड़कों पार्किंग करने की मनाही है। पवेलियन माल के सामने लगे मेले की पार्किंग पुल के साथ वाली रोड और विजिलेंस दफ्तर वाली रोड पर बनाई गई है।

आज जलेगा 125 फीट ऊंचा रावण, देखें वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...