PhagwaraPunjab News: घर में धमाका होने से 2 बच्चे गंभीर रूप से...

Punjab News: घर में धमाका होने से 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल

कपूरथलाः फगवाड़ा के शिवपुरी के पास मकान की छत पर जोरदार धमाका होने से 2 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से ज़ख्मी हुए बच्चों की हालत गंभीर को देखते हुए उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

मगर स्थिति में कोई सुधार न होने के चलते जालंधर से दोनों बच्चों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में पता चला कि धमाका पटाखे की पोटाश से हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी फगवाड़ा के एसएचओ अमनदीप नाहर ने कहा कि जांच जारी है, जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा कि उक्त ब्लास्ट क्यों हुआ था। पुलिस ने पोटाश और अन्य सामान को बरामद करके कब्जे में ले लिया है। प्राथमिक जांच में ब्लास्ट का कारण लोहे की रॉड वाला बम को बताया गया है। लोहे की रॉड में पड़ने पड़ने वाली पोटाश को पीसते समय ये हादसा होने की आशंका है।

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...