Himachalअद्वैता फाउंडेशन हमेशा समाज की मदद के लिए अग्रसर: मोनिका सिंह 

अद्वैता फाउंडेशन हमेशा समाज की मदद के लिए अग्रसर: मोनिका सिंह 

ऊना/ सुशील पंडित: अद्वैता फाउंडेशन हमेशा समाज की मदद के लिए अग्रसर है यह बात अद्वैता फाउंडेशन की संयोजिका मोनिका सिंह ने कही जव वह एक पुनीत कार्य करते हुए गांव चढतगढ़ में एक परिवार जिसमें अनीश और अलका बहुत दयनीय स्थिति में रह रहे हैं, उन्हें मिलने पहुंची। अ नीश की दोनों किडनी ख़राब है। मोनिका सिंह ने बताया कि जैसे ही अद्वैता फाउंडेशन को इनके बारे में पता चला तो वो मरीज़ से मिलने गांव देहलां पहुंचे। मरीज़ और उसके परिवार से मिलने पर पता चला कि उनके पास रोज़गार का कोई साधन नहीं है और गुजर बसर भी बहुत मुश्किल से हो रहा है।यह परिवार डीसी ऊना से भी मिला जहां उन्हें मदद का भरोसा दिया गया। वहीं अद्वैता फाउंडेशन ने इस परिवार को ख़ुद का छोटा सा रोज़गार चलाने के लिए 30 हजार की मदद भी दी, जोकि यह परिवार किसी पर बोझ ना बने। अद्वैता फाउंडेशन की संयोजक मोनिका सिंह ने कहा कि आज की यह सेवा भारत रतन ‘टाटा’ जी को समर्पित है जिन्होंने करोड़ों लोगों को रोज़गार दिया। इस परिवार की बिटिया जो की हिमाचल की आवाज़ में ग्रैंड फिनाले में चुनी गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिल कर प्रोत्साहित करना चाहिए। अद्वैता फाउंडेशन हमेशा ऐसे ही समाज की मदद के लिए अग्रसर है और आपको भी मदद करने के लिए आग्रह करता है। इस मौके पर मोनिका सिंह , इंद्रजीत, जसबीर , अधिवक्ता लविका, मोनू, कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...