Breaking NewsJalandhar News: फर्जी NRI Marriage Bureau मामले में Manager पम्मा गिरफ्तार

Jalandhar News: फर्जी NRI Marriage Bureau मामले में Manager पम्मा गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः जीटीबी नगर से चलाए जा रहे फर्जी NRI Marriage Bureau के पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने मैरिज ब्यूरो के Manager परमजीत सिंह पम्मा को हिमाचल के पीर निगाह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 3 दिन पहले ही पुलिस ने इस केस में नामजद किया था। जिसके साथ-साथ राजविंदर कौर का नाम भी साथ ही जोड़ा गया था। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार कंबोज ने बताया कि परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और राजविंदर कौर को नामजद करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही थी।

सूचना मिली कि परमजीत सिंह पम्मा पीर निगाह में है। जहां पुलिस ने रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में जमानत मिल गई। पुलिस के अनुसार परमजीत सिंह पम्मा एक प्यादा है, जबकि फर्जी एनआरआई मैरिज ब्यूरो की कमान कनाडा बैठा प्रदीप बैंस के हाथ में है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि जालंधर में रखा गया स्टाफ मात्र ट्रेनिंग अनुसार क्लाइंट्स को अपने जाल में फंसाता था, जिसके बाद फर्जी प्रोफाइल बनाकर प्रति क्लाइंट से 500 डॉलर प्रदीप सिंह बैंस के कनाडा स्थित निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए जाते थे। हाल में ही नामजद की राजिंदर कौर अभी फरार है जिसकी तलाश में सीआईए स्टाफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। सीआईए स्टाफ ने जीटीबी नगर में रेड करके फर्जी एनआरआई मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश करते मौके से 20 लोगों का स्टाफ और स्टाफ को हैंडल कर रहे विशाल और संजय नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...