LudhianaPunjabi Singer के शो में Bouncer ने 2 लोगों को दिया धक्का,...

Punjabi Singer के शो में Bouncer ने 2 लोगों को दिया धक्का, उतरी पगड़ी, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : ललहेड़ी रोड पर आयोजित दशहरा मेले में जबरदस्त हंगामा हुआ। यहां पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के चलते शो को बीच में ही रोकना पड़ा। कार्यक्रम में पहुंचे मशहूर गायक गुलाब सिद्धू के बॉडीगार्ड्स ने एक बुजुर्ग और एक युवक को मंच से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे बुजुर्ग की पगड़ी उतर गई। इस घटना ने मंच पर माहौल को गर्मा दिया, और नाराज गायक ने तुरंत गाना बंद कर दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। गुलाब सिद्धू ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे एक भाई की पगड़ी उतरना बेहद शर्मनाक घटना है।

किसी भी इंसान की पगड़ी का इस तरह अपमान नहीं होना चाहिए। सिद्धू की इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में तनाव और बढ़ गया। इसी बीच मंच पर खड़े एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चालक को मंच की ओर ट्रैक्टर चढ़ाने का इशारा किया। ट्रैक्टर की रफ्तार मंच की ओर बढ़ती देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि ट्रैक्टर मंच के पास पहुंच गया, जिससे और भी अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सौरभ जिंदल और डीएसपी खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया।  मंच से धकेले गए बुजुर्ग और युवक के समर्थकों ने बॉडीगार्ड्स से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। समर्थकों ने चेतावनी दी कि अगर दोषी व्यक्ति ने मंच पर आकर माफी नहीं मांगी, तो वे कार्यक्रम के समापन के बाद कोई भी सामान वहां से उठाने नहीं देंगे। किसान और उसके परिवार के लोग मांग कर रहे हैं कि बाउंसरों खिलाफ केस दर्ज किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...