Punjab News: पंचायत चुनाव के बीच AAP उम्मीदवार पर चढ़ाया ट्रैक्टर, कांग्रेस नेता पर लगे आरोप, 5 लोग घायल

गुरदासपुरः पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव गौसल में विरोधी गुट के उम्मीदवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। रतन सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी गौसल ने बताया कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर मेन रोड पर स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोपी दुकान के सामने दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर खड़े थे।

इस दौरान कांग्रेस के सरपंच पद के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह ने ललकारा मारते कहा कि इसे ट्रैक्टर के नीचे देकर मार डालते हैं। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मार डालने की नीयत से उसे ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। ट्रैक्टर की टक्कर से वह जमीन पर गिर गया, जिसके चलते उसे काफी चोट आई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया। इस दौरान गांव के कुछ अकाली दल से संबंधित लोग उसका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इसके चलते 5 लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक युवक के हाथ की अंगुलियां कट गईं, जिन्हें डाक्टरों ने बड़ी मुश्किल से जोड़ा। उधर, जख्मियों का हाल जानने के लिए शिअद नेता सुच्चा सिंह लंगाह सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय जंगल राज बना हुआ है। सरकारी अस्पताल में तेजधार हथियारों के साथ पहुंचकर हमला करना पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करता है। वह पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी के साथ मुलाकात करेंगे। अगर कोई हल न निकला तो संघर्ष किया जाएगा। थाना कलानौर की पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रतन सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल में रात करीब 12 बजे आरोपी फिर से अपने साथियों के साथ पहुंच गया।

वहां उसने उसका हाल जानने आए लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। वहीं थाना कलानौर की पुलिस ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने के आरोप में बलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, जश्नप्रीत सिंह, कर्णप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी गौसल थाना कलानौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में हमले को लेकर थाना सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ितों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img