JalandharBaba Siddiqui Murder Case: जीशान अख्तर को ढूंढने Jalandhar आई Mumbai Police,...

Baba Siddiqui Murder Case: जीशान अख्तर को ढूंढने Jalandhar आई Mumbai Police, देखें वीडियो

जालंधर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का चौथा आरोपी जीशान अख्तर जालंधर स्थित शंकर गांव का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक हत्याकांड के इस आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और उसके परिजन गायब हो चुके हैं। जीशान अख्तर, शंकर गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ा है। उसकी मां और एक बहन की मौत हो चुकी है, जबकि पिता और एक भाई घर छोड़कर जा चुके हैं।

मामले बारे जालंधर डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि जालंधर के एक थाने में मोहम्मद जीशान अख्तर के खिलाफ एक मामले में एफआईआर दर्ज किया गया था। इसको लेकर 6/7/22 में एक एफआईआर दर्ज हुआ था। उस समय से लेकर 7/6/24 तक आरोपी जेल में ही बंद था। वहां से छुटने के बाद ये गांव नहीं आया।

डीएसपी ने आगे बताया कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में वांछित होने के कारण मुंबई पुलिस टीम से हमारी बातचीत चल रही है। जीशान अख्तर अलग-अलग जेल में रहा है, पहले इसको कपूरथला जेल में रखा गया था और फिर पटियाला जेल में शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर नौ जघन्य अपराध के केस दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास और लूट के मामले शामिल हैं। पंजाब के अलावा हरियाणा में भी उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...