JalandharJalandhar News: साइबर ठगों ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, बिना OTP खाते...

Jalandhar News: साइबर ठगों ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, बिना OTP खाते से निकाले पैसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
जालंधर: आधुनिक युग में साइबर क्राईम के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। आए दिन साइबर ठग किसी न किसी को अपने जाल में फंसाकर ठगी का शिकार बना लेते हैं। ताज़ा मामला जालंधर के ग्रीन एबेन्यू से सामने आया है। जहां पर बिना ओटीपी आए ही साइबर ठगों ने 65 वर्षीय बज़ुर्ग के खाते से 42 हजार उड़ा दिए। पैसे निकलने के बाद मैसेज आने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इस मामले के बारे में पीडित ने पुलिस को शिकायत भी की, लेकिन पुलिस केस दर्ज करने से पहले दो महीने से अधिक समय तक उनसे थाने के चक्कर लगवाती रही। पीड़ित ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उसने बताया की जुलाई महीने में अचानक उनके मोबाइल पर पहले नौ हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने सोचा कि किश्त कटी होगी इसके कुछ समय बाद फिर दो बार पैसे कटने के मैसेज आए। उन्होंने बैंक में जाकर बात की तो पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। बैंक वालों ने उन्हें बताया कि उनके पैसे बिहार के एक ग्रामीण बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। बुजुर्ग ने कहा कि इसकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए वह रोज़ाना थाने में जाते रहे, लेकिन पुलिस उन्हें जांच चल रही है कहकर वापस भेज देती थी। ठगों का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने खानापूर्ति के लिए केस दर्ज कर लिया।

एसे करते हैं बिना ओटीपी ठगी

मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करे समय आपको कई लिंक आते हैं, जिस पर क्लिक करते ही वह लिंक किसी न किसी एप में जाकर खुलता है। एनी डेस्क जैसे कुछ एप की मदद से साइबर ठग दूसरी जगह मोबाइल की स्क्रीन देख सकते हैं। आपका मोबाइल हैक हो जाता है। इसी का फायदा उठा साइबर ठग ओटीपी जान लेते हैं ओर आपके खाते से पैसों को निकल लेते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...