Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चालक काबू, देखें Live

जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 3 वर्षीय धर्मवीर के रूप में हुई है। मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि वह बच्चे के साथ ही था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक को मौके पर काबू कर लिया गया है। ट्रक चालक सुखचैन सिंह ने बताया कि वह काला सिंघा जा रहे थे।


इस दौरान अचानक बच्चा घबरा गया और ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया गया। बता दें कि 4 दिन पहले भी देर रात 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से साईकिल सवार बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं अब चार दिनों में ट्रक की चपेट में आने से दूसरे बच्चे की मौत की घटना सामने आई है।

वहीं मौके पर मौजूद प्रत्याशी ने बताया कि ट्रक चालक ने बच्चे को रौंदने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गया। प्रत्याशी ने कहाकि ट्रक चालक का काफी देर पीछा करने के दौरान चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा गया तो ट्रक चालक ने उन्हें भी ट्रक के नीचे देने की कोशिश की। जिसके बाद अन्य लोगों की मदद से ट्रक चालक को काबू कर लिया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर देरी से पहुंचने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद थाना प्रभारी अशोक कुमार एक से डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंचे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...