Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By Mahabir

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By Mahabir

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By Mahabir
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By Mahabir

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By Mahabir

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By Mahabir

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Mahabir
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By Mahabir

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By Mahabir

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By Mahabir

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: Jalandhar: जालंधर के अफसर की बाथरूम में मिली डेडबाडी, हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: जालंधर के अफसर की बाथरूम में मिली डेडबाडी, हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Mahabir
Last updated: December 31, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar RTA Ravinder Gill Body Found in AGI Flat Bathroom: जालंधर के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) रविंदर सिंह गिल का शव सुबह उनके जालंधर हाइट्स (Jalandhar Height) स्थित फ्लैट के बाथरूम से मिला। इससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। इस घटना से न केवल परिवहन विभाग बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Contents
  • बाथरूम में अचेत पड़े थे
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • सख्त अधिकारी थे रविंदर सिंह गिल
  • शोक की लहर, अधिकारी पहुंचे आवास
  • परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
  • प्रशासन की नजर पूरे मामले पर

जालंधर (Jalandhar) के आरटीए (RTA) की मौत से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

died
died

बाथरूम में अचेत पड़े थे

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंदर सिंह गिल जालंधर हाइट्स में स्थित अपने निजी फ्लैट में रह रहे थे। सुबह जब काफी देर तक वे अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो उनके ड्राइवर और गनमैन को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला।

बाथरूम के अंदर का दृश्य देखकर वे घबरा गए, क्योंकि रविंदर सिंह गिल बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस चौकी इंचार्ज ने कहा कि घटनास्थल पर किसी प्रकार के संघर्ष या संदिग्ध गतिविधि के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की शंका या अफवाह को रोका जा सके।

सख्त अधिकारी थे रविंदर सिंह गिल

रविंदर सिंह गिल पंजाब प्रशासन के एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी माने जाते थे। इससे पहले वे चंडीगढ़ स्थित परिवहन विभाग के हेड ऑफिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके थे। हाल ही में उन्हें जालंधर आरटीए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

अपने कार्यकाल के दौरान वे सख्त प्रशासनिक रवैये, ईमानदार कार्यशैली और नियमों के सख्त पालन के लिए जाने जाते थे। परिवहन विभाग से जुड़े कई अधिकारियों ने बताया कि रविंदर सिंह गिल भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख रखते थे और बिना दबाव में आए काम करना उनकी पहचान थी। उनकी अचानक हुई मौत से विभाग को बड़ा झटका लगा है।

condolences
condolences

शोक की लहर, अधिकारी पहुंचे आवास

घटना की जानकारी मिलते ही परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के कई अधिकारी उनके फ्लैट पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर भी कई प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर दुख जताया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिवारिक सूत्रों के अनुसार रविंदर सिंह गिल के दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटे की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि रविंदर सिंह गिल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक शहर बठिंडा में किया जाएगा, जहां परिवार, रिश्तेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

प्रशासन की नजर पूरे मामले पर

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। जालंधर में एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी की इस तरह अचानक मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं, जिनका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 7 अफसर सस्पैंड, सरकार की बड़ी कार्ऱवाई
Next Article Punjab Weather Update: अगले दो दिनों तक घने कोहरे और हल्की बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
पंजाब

Holiday News: पंजाब में कल रहेगी स्कूलों में छुट्टी, जारी हुए आदेश

By Mahabir
पंजाब

Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.