Baddiग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम बनाया तो सडक़ों पर होगा प्रदर्शन:...

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम बनाया तो सडक़ों पर होगा प्रदर्शन: भाजपा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नगर परिषद के पार्षदों व ग्रामीणों ने बीबीएन को निगम बनाने के प्रस्ताव का किया विरोध

वर्तमान नगर परिषद दायरा बढ़ाकर बददी शहर का ही बनाएं नगर निगम-गुरमेल

उद्योगों व बिल्डरों को लाभ पहुंचाने को बिना चर्चा के ही निगम थोपना चाहती है सरकार

बददीसचिन बैंसल: दून विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों को प्रस्तावित नगर निगम बददी में शामिल करने के प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र में रोष पनपने लगा है। बद्दी नगर परिषद के पार्षदों, पूर्व पार्षदों सहित ग्रामीणों व भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को चेताया है कि बिना किसी चर्चा और क्षेत्र के लोगों की रॉय के बिना नगर निगम थोपा जाता है तो लोग सडक़ों पर  उतर कर इसका जोरदार विरोध करेंगे। यह बात पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष व पार्षद मान सिंह मेहता, पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाजपा कैप्टन डीआर चंदेल, जिला सचिव भाजपा गुरमेल चौधरी व जिला महामंत्री संजीव ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग अभी ग्रामीण माहौल में ही रहना चाहते हैं। राज्य सरकार उद्यमियों व बिल्डरों को लाभ देने के मकसद से क्षेत्र को निगम बनाना चाहती है, जिससे क्षेत्र के आम लोगों की परेशानियां चार गुना बढ़ जाएंगे। ऐसा बद्दी क्षेत्र में बिल्कुल होने नहीं दिया जाएगा। गुरमेल चौधरी ने कहा वर्तमान नगर परिषद बददी का 2 -3 किलोमीटर एरिया बढाकर नगर निगम बनाया जा सकता है लेकिन ग्रामीण एरिया को इससे दूर ही रखा जाए तो बेहतर होगा। गुरमेल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी निगम बनाने का प्रयास किया गया था और उस समय मौजूदा विधायक रामकुमार ने इसका जमकर विरोध किया था और अब उनकी सरकार में ऐसा होने जा रहा है।

ऐसा शडयंत्र दून विधानसभा के बद्दी क्षेत्र में नहीं चलेगा। गुरमेल ने कहा कि लोगों के विरोध के बाद भाजपा सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया था और बद्दी को नगर परिषद ही रखा था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार बिना नगर परिषद के पार्षदों से चर्चा किए ही इसे निगम बनाने के प्रयास में लगी है। ऐसा हुआ तो समस्त क्षेत्र के लोग धरना व रोष प्रदर्शन करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री संजीव ठाकुर ने कहा कि कोटियां से सनेहड़ तक निगम का दायरा बनाने की बातें की जा रही हैं।

इसके तहत क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों को मर्ज करने की योजना चल रही है, जबकि क्षेत्र की एक भी पंचायत नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहती। निगम में पंचायतें शामिल होने से लोगों की परेशानियां चार गुना बढ़ जाएंगी। लोग अपने पंचायतों में शहरीकरण के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हैं। निगम में शामिल होने से उन्हें हाउस टैक्स देना होगा। पानी के महंगे दाम, सफाई का टैक्स, कई तरह की एनओसी की परेशानियां से जूझना पड़ेगा।

भाजपा दून मंडल के अध्यक्ष व पार्षद नगर परिषद मान सिंह ने कहा कि नगर परिषद में 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है, लेकिन नगर परिषद के नौ वार्डों में रहने वाले लोगों की संख्या निगम के लिए पर्याप्त है। सरकार अगर चाहती है तो वह मौजूदा नगर परिषद क्षेत्र बददी को ही निगम में मर्ज कर सकती है, लेकिन पंचायत क्षेत्रों के लोग निगम के विरोध में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बद्दी नालागढ़ क्षेत्र को मर्ज कर निगम बनाने का प्रस्ताव गलत है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...