Punjab भर की मंडियों के पास सड़कों पर आज चक्का जाम करेंगे किसान

0
1

लुधियानाः धान की खरीद और लिफ्टिंग को लेकर लगातार किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को कथित धीमी धान खरीद और उठान के विरोध में 25 अक्तूबर को पंजाब में राज्यव्यापी चक्का जाम करने की घोषणा की थी। इस आशय का निर्णय यहां एक बैठक में लिया गया। वहीं आज संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदेश भर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मंडियों के पास चक्का जाम का ऐलान किया है।

किसानों के समूह ने कहा कि यह सर्वसम्मति से राय है कि धान खरीद कार्यों में कोई सुधार नहीं हुआ है। मीटिंग के दौरान एसकेएम नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा कि यह निर्णय लिया था कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य भर में मंडियों के पास की सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा।

रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा, अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि अनाज मंडियों में जाने पर आप के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को काले झंडे दिखाए जाएंगे। एसकेएम ने किसानों की दुर्दशा के लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here