Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: एस.सी. भाईचारे की भलाई के लिए सब-प्लान की समीक्षा, 25 विभागों के साथ मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अहम बैठक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: एस.सी. भाईचारे की भलाई के लिए सब-प्लान की समीक्षा, 25 विभागों के साथ मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अहम बैठक

Mahabir
Last updated: January 2, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य में अनुसूचित जातियों की सामाजिक-आर्थिक भलाई के लिए लागू किए जा रहे अनुसूचित जाति सब-प्लान (एस.सी.एस.पी.) की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान एस.सी. सब-प्लान के तहत योजनाएं लागू कर रहे लगभग 25 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

राशि अभी तक खर्च नहीं हुई

बैठक में डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा एस.सी. सब-प्लान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के लिए निर्धारित राशि अभी तक खर्च नहीं हुई है, उनकी उपयोगिता में तेजी लाई जाए और राशि तुरंत जारी करवाई जाए, ताकि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक लोगों तक पहुँच सके।

एस.सी. भाईचारे की भलाई के लिए सब-प्लान की समीक्षा
एस.सी. भाईचारे की भलाई के लिए सब-प्लान की समीक्षा

यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

मंत्री ने स्पष्ट किया कि एस.सी. सब-प्लान के तहत आरक्षित राशि का उपयोग केवल अनुसूचित जाति समुदाय की भलाई के लिए ही किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत उपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा कवर किए जा रहे लाभार्थियों और गांवों की विस्तृत सूची सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग को उपलब्ध करवाएं, ताकि आरक्षित फंड का सही, पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

एस.सी. भाईचारे की भलाई के लिए सब-प्लान की समीक्षा
एस.सी. भाईचारे की भलाई के लिए सब-प्लान की समीक्षा

डॉ. बलजीत कौर ने विभागों को अनुसूचित जाति समुदाय की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नई, जन-हितैषी और अभिनव योजनाएं तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के समग्र विकास, सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

मंत्री ने एस.सी. सब-प्लान की प्रगति की निरंतर समीक्षा के लिए जल्द ही पुनः ऐसी बैठक आयोजित करने की बात भी कही, ताकि अनुसूचित जातियों से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक सुचारू, समयबद्ध और प्रभावी बनाया जा सके। इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप (आई ए एस), एस.सी. सब-प्लान के नोडल विभाग सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव वी.के. मीना (आई.ए.एस.) अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: मेयर वनीत धीर ने सीवरेज इंस्टॉलेशन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये आदेश
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने नए साल का जश्न बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.