NationalTraffic नियमों का उल्लंघन करते ही WhatsApp पर आएगा चालान, एक क्लिक...

Traffic नियमों का उल्लंघन करते ही WhatsApp पर आएगा चालान, एक क्लिक पर होगा भुगतान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः देश की राजधानी में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर चालान भरने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन शॉपिंग करने जितनी आसान होगी। दिल्ली सरकार व्‍हॉट्सऐप और एपीआई (API) से चालान भरने की सुविधा वाहन मालिकों को देगी।

नई प्रणाली के तहत उल्लंघनकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से चालान का विवरण और जुर्माने की राशि का मैसेज भेजा जाएगा। मैसेज में दिए गए भुगतान विकल्प पर क्लिक करने से उपयोगकर्ता सीधे भुगतान गेटवे पर पहुंच जाएगा, जहां भीम यूपीआई सहित विभिन्न विकल्पों के माध्यम से चालान का भुगतान किया जा सकता।

इस नई सुविधा में यूपीआई ऐप जैसे गूगल पे और फोन पे आदि शामिल होंगे। इस सुविधा से लोग चालान का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। चालान भुगतान के बाद उपयोगकर्ता को हर नए चालान पर पुश नोटिफिकेशन मिल जाएगा। शुरवात में यह सुविधा केवल परिवहन से संबंधित चालानों पर लागू होगी। यह लोगों को चालान की नियमित याद दिलाएगा, जैसे बैंकों या अन्य कंपनियों द्वारा बकाया राशि की याद दिलाने के लिए किया जाता है।

दिल्ली सरकार ने चालान के स्‍मार्ट भुगतान के लिए सिस्‍टम बनाने को अब सेवा प्रदाता के चयन के लिए टेंडर जारी किया है। यह टेंडर अक्टूबर के आखिर में भरा जा सकता है, जबकि ऑनलाइन प्री-बिड बैठक 1 नवंबर को होगी। टेंडर के अनुसार, नई प्रणाली में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संदेश भेजे जाएंगे। इनमें तस्वीर, पीडीएफ, और वीडियो जैसे विभिन्न मीडिया प्रारूपों में मैसेज ट्रैफिक नियमों का उल्‍लंघन करने वालों का मिलेंगे।

दिल्ली में वाहनो की संख्या लगभग 82 लाख से अधिक हैं। जानकारी के मुताबिक रोजाना करीब 1,000 से 1,500 ई-चालान जारी किए जाते हैं। दिल्ली सरकार के एआई-आधारित ट्रैफिक उल्लंघन बुकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। परिवहन विभाग के मौजूदा वेब पोर्टल प्रणाली में अब व्हाट्सएप का उपयोग जोड़ने की योजना है, क्योंकि व्हाट्सएप अब सबसे आम संचार माध्यम बन चुका है। यदि किसी उपयोगकर्ता का व्हाट्सएप पंजीकृत नहीं है, तो चालान एसएमएस और पंजीकृत ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

लेकिन अभी सरकार की परिवहन ई-चालान वेबसाइट के माध्यम से ट्रैफिक चालान भरा जाता है। अधिकारियों के अनुसार, कई वाहन मालिकों को हफ्तों तक चालान का एसएमएस नोटिफिकेशन नहीं मिलता। नई प्रणाली के आने से यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...