Breaking NewsJalandhar News: 3 घटें तक चली बैठक के बाद किसानों का बड़ा...

Jalandhar News: 3 घटें तक चली बैठक के बाद किसानों का बड़ा फैसला, सभी हाइवे से खुलेगा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा। पंजाब में आज मंडियों से धान की उठान ठीक से न होने और डीएपी की कमी के मुद्दे को लेकर चल रहे संघर्ष को लेकर पंजाब सरकार ने किसानों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह शामिल थे। मंत्री ने इस बैठक में किसानों को बताया कि एक-दो दिन में धान का उठान रफ्तार पकड़ेगा, जिसके चलते किसानों को आगे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। फगवाड़ा में तीन घंटे हुई मीटिंग के बाद किसानों ने तय किया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन वह सड़कों से जाम हटा देंगे। इसी के चलते किसान सभी 5 हाईवे से अपना धरना हटाने का तैयार हो गए हैं, लेकिन हाईवे किनारे अपना धरना जारी रखेंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह दोबारा हाईवे जाम कर देंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने यह फैसला लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया है। लेकिन हम सारी स्थिति पर नजर रखेंगे। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संघर्ष के बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर में हाईवे से जाम पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। सरकार ने माना है कि आज तक 19 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हुई है। 49 लाख टन धान आज मंडियों में पहुंच चुका है। इस तरह अब 30 लाख टन धान मंडियों में पड़ा है, जिसके कारण मंडियां धान से फुल हो रखी है।

सरकार ने फैसला किया है कि इस कट की भरपाई आढ़तियों से करवाई जाएगी। न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य मंडी बोर्ड ने कहा कि 140 लाख मीट्रिक टन धान के लिए 3850 शैलरों के साथ समझौता किया गया है और जिनमें से 2900 चालू हैं। नेताओं ने मांग की कि समझौते को सार्वजनिक किया जाए, जिस पर सरकार सहमत हो गई है।

किसानों ने बताया कि सरकार ने बताया शैलर मालिकों का मामला सुलझ गया है। वहीं, मंत्रियों ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। किसानों द्वारा फगवाड़ा, मोगा-फिरोजपुर हाईवे, संगरूर-बरनाला हाईवे और गुरदासपुर-श्री हरगोबिंदपुर में एनएच पर शुगर मिल के सामने धरने पर बैठे थे। यह मीटिंग करीब दो घंटे तक चली।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...