NationalIndian Army की Ambulance पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

Indian Army की Ambulance पर आतंकियों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। गांदरबल के बाद अखनूर में सेना के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। आर्मी की एंबुलेंस पर 4 आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हालांकि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गाड़ी बुरी तरह डैमेज हुई है। बता दें कि यह आतंकी हमला सोमवार सुबह करीब 7:25 बजे हुआ। फायरिंग होते ही जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में दहशत फैल गई।

वहीं आतंकी हमला होने की खबर मिलते ही सेना और पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि अभी तक हमला करने वाले आतंकियों का सुराग नहीं मिला है, लेकिन तलाशी जारी रहेगी। बता दें कि वीरवार को भी सेना के वाहन पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं थी। यह हमला 24 अक्टूबर को गुलमर्ग से 6 किलोमीटर दूर बोटा पथरी इलाके में हुआ था। उस हमले में सेना के 2 जवानों और एक कुली की जान गई थी। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

ड्रोन और हेलीकॉप्टर से सेना-पुलिस ने इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला था, लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं मिला। बारामुल्ला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मोहम्मद जैद मलिक ने हमले की पुष्टि की और बताया कि आतंकी हमला 3 से 4 आतंकियों ने किया था। इससे पहले गांदरबल में आम लोगों पर आतंकियों ने हमला किया था। अचानक हुई फायरिंग में एक डॉक्टर समेत 7 लोग मारे गए थे और करीब 10 बुरी तरह घायल हुए थे। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि घाटी में निर्दोष लोगों के खून बहाए जा रहे हैं। खून की हर बूंद का बदला लिया जाएगा और आतंकवाद को खत्म करने के लिए सभी तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

दुर्भाग्यवश, हमारा पड़ोसी वह देश है जो आजादी के समय से ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां कर रहा है। अपने देश में गरीबी और भुखमरी के बावजूद, वह आतंकवाद को समर्थन देने और नशीले पदार्थों की तस्करी करने जैसे नापाक कृत्यों को जारी रखे हुए है। आतंकवादियों ने हमारे बहादुर सैनिकों, नागरिकों, श्रमिकों और अन्य राज्यों से आए मजदूरों को निशाना बनाया है। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हमारे सुरक्षा बलों द्वारा बहाए गए खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति भारतीय सेना को अधिक सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा।

 

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...