Sportsक्रिकेट Coach Gary Kirsten के इस्तीफे के बाद नए कोच का हुआ...

क्रिकेट Coach Gary Kirsten के इस्तीफे के बाद नए कोच का हुआ ऐलान, जानें किसे मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौरः गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए लिमिटेड ओवर टीम के हेड कोच का ऐलान कर दिया है। पीसीबी ने रेड बॉल क्रिकेट के कोच जेसन गिलेस्पी को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। पीसीबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार, 27 अक्टूबर को ही मोहम्मद रिजवान के रूप में अपने नए लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान का ऐलान किया था। इससे पहले बोर्ड ने आगामी ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम चुनी थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच के ऐलान को लेकर एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज घोषणा की कि जेसन गिलेस्पी अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे पर पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कोच होंगे। गैरी कर्स्टन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।” बता दें, इसी साल कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन महज छह महीने में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बैटर और टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके कर्स्टन के कार्यकाल में भारत ने 2011 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, गैरी कर्स्टन और खिलाड़ियों के बीच गंभीर मतभेद उभरे हैं, साथ ही कोचिंग स्टाफ के फैसलों को लेकर पीसीबी के साथ भी मतभेद हैं। कर्स्टन ने कथित तौर पर डेविड रीड को हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में नियुक्त करने का अनुरोध किया था, जो कि पीसीबी की प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं था, जिसके कारण तनाव पैदा हुआ। बोर्ड ने कथित तौर पर वैकल्पिक प्रस्ताव रखे, जो कर्स्टन को पसंद नहीं आए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...