JalandharJalandhar News: बल्टन पार्क में पुलिस के एक्शन के बाद दुकानदारों में...

Jalandhar News: बल्टन पार्क में पुलिस के एक्शन के बाद दुकानदारों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बल्टन पार्क में आज थाना 1 की पुलिस के साथ अधिकारियों ने पटाखा मार्किट में दबिश दी। इस दौरान पुुलिस ने कुछ दुकानदारों को राउंडअप किया है। पुलिस का कहना हैकि 20 दुकानों के लाइसेंस जारी हुए थे, लेकिन उन्हें सूचना मिली कि 100 से अधिक दुकानें यहां पर लगी है। जिसको लेकर उनके द्वारा चैकिंग की जा रही है। हालांकि पुलिस ने राउंडकप किए व्यक्तियों को लेकर कुछ नहीं कहा। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के रोष में दुकानदारों ने मकसूदां रोड जाम करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

वहीं प्रशासन के द्वारा कार्रवाई किए जाने को लेकर दुकानदारों ने डीएवी फ्लाईओवर को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस के समझाने पर रोड को दोबारा खोला गया और ट्रैफिक सामान्य हुआ। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन की ओर से शहर में पटाखे बेचने के लिए केवल 20 लाइसेंस जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि इन दुकानों को 20 ब्लॉकों में बांटा गया था, जिनमें प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 8 से 9 ब्लॉक बनाए गए है। दुकानदारों का कहना है कि अब पुलिस उन्हें 5 ब्लॉक बनाने के लिए कह रही है। दुकानदार ने कहा कि अब जिसके पहले से 8 से 9 ब्लॉक बने हुए है उसे कैसे कह दें कि अब वह 5 ब्लॉक बनाए।उन्होंने कहा कि कोई 20 लाइसेंस से अधिक दुकानें नहीं लगी है। हालांकि थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ ने मौके पर पहुंचकर लाइसेंस की जांच की है।

बताया जा रहा है कि कुछ दुकानदारों का रिकार्ड जब्त किया गया है। लेकिन दूसरी ओर दुकानदारों का कहना हैकि प्रशासन द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते दुकानदारों ने दुकानें बंद करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं दुकानें बंद किए जाने को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनके दुकानों बंद होनें पर दुकानों की चैकिंग करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों का स्टोक जब्त किया गया, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस भी बल्टन पार्क में तैनात की जाएगी।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...