Breaking NewsPunjab News: दीवाली से 2 दिन पहले पसरा मातम, Activa और Car...

Punjab News: दीवाली से 2 दिन पहले पसरा मातम, Activa और Car की टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियानाः दीवाली के 2 दिन पहले घर में मातम पसर गया। दरअसल, लाडोवाल मुल्लांपुर रोड़ पर हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन ईलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मंजीत सिंह ने बताया कि उनका भाई कारपेंटर का काम करता है। देर रात वह एक्टिवा से घर आ रहा था कि मुल्लांपुर रोड़ पर कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायल गुरजीत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां ईलाज के दौरान गुरजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि घटना स्थल से कार की डिटेल निकलवाई गई है। जिसमें पता चला है कि एसयूवी कार में सवार व्यक्ति ने बाइक में टक्कर मारी थी। हालांकि डिटेल में कार का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि गुरजीत सिंह शादीशुदा है और 5 साल का एक बच्चा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...