Nationalजेब में पटाखा सामग्री फटने से 13 वर्षीय नाबालिग की मौत

जेब में पटाखा सामग्री फटने से 13 वर्षीय नाबालिग की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

21 दिन बाद घर में बहन की शादी

झुंझुनूंः सूरजगढ़ कस्बे के 13 साल के बच्चे ने पटाखे चलाने के लिए गंधक और पोटास (पटाखे बनाने के काम आने वाली वस्तु) का मसाला बनाया। उसे जेब में एक कांच की बोतल में डालकर रख लिया। जेब में ही बोतल फट जाने से बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि बच्चे का बाएं पैर के आधे हिस्से के चिथड़े उड़ गए। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 14 राजपूत कॉलोनी निवासी हिमांशु सोमवार को मार्केट से गंधक और पोटास लाया। दोनों को मिलाकर पटाखे चलाने के लिए मसाला तैयार किया और एक कांच की बोतल में डालकर अपनी जेब में रखकर दमखल (पटाखे बजाने के लिए लोहे का औजार) से पटाखे चला रहा था। इसी दरमियान दमखल की चोट जेब में रखी कांच की बोतल पर जोर से लगी और तेज धमाके के साथ हिमांशु का पैर जख्मी हो गया। हिमांशु के चाचा उसे सूरजगढ़ सीएचसी लेकर गए। जहां से उसे झुंझुनूं और बाद में जयपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हिमांशु तीन बहनों के बीच इकलौता भाई और सबसे छोटा है। पिता मुकेश कुमार मजदूरी करते है। 21 दिन बाद उसकी सबसे बड़ी बहन अनुराधा की शादी है। जिसकी तैयारियों के लिए पूरा परिवार लगा हुआ है। हिमांशु की मां रेखा ने बताया कि हिमांशु ने उससे 100 रुपए लिए थे। उसने कहा था कि वह ज्यूस पीकर आएगा। पीछे से हिमांशु 50 रुपए का पोटास और 50 रुपए का गंधक लेकर घर आया। घर लाकर उसने पोटास और गंधक को मिक्सी में पीसा तो उसकी बहन आचुकी ने टोका और डांटा भी लेकिन हिमांशु नहीं माना।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...