Nationalदिल दहलाने वाला हादसा: पुलिया से बस की टक्कर में 12 की...

दिल दहलाने वाला हादसा: पुलिया से बस की टक्कर में 12 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीकरः राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ इलाके में दिल दहलाने वाला सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक बस पुलिया से टकरा गई। इससे बस का ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सीकर के सिटी डीएसपी (आईपीएस) शाहीन सी और एडीएम रतन कुमार मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. सीकर एसपी भुवन भूषण यादव के मुताबिक इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

वहीं 20 से अधिक लोग घायल भी हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जयपुर रैफर किया है। हादसे में 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें 12 एम्बुलेंस के माध्यम से सीकर भेजा गया। इनमें 28 का इलाज सीकर में चल रहा है, जिनकी स्थिति नॉर्मल है। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के पास हुआ। बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

वहीं, हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिय से नीचे से निकलते समय बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस पुलिय से जा टकराई। लक्ष्मणगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।इस भीषण सड़क हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया गया। गंभीर घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल में रेफर किया गया, जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दुख जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना के कारण हुई जनहानि दुःखद खबर है। ईश्वर दिवगंत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करे व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे’। इस सड़क हादसे पर कई नेताओं ने दुख जताया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘ लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार सुनकर आहत हूं। दु:खद एवं दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...