Himachalबंगाणा के डूमखर में जिला स्तरीय हमर बॉल टीम का ट्रायल

बंगाणा के डूमखर में जिला स्तरीय हमर बॉल टीम का ट्रायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
युवाओं को नशे से दूर रखने का खेल प्रतिस्पर्धा सबसे अच्छी: डॉ पंकज राणा
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के क्रिकेट स्टेडियम डूमखर  में मंगलवार को हमर बॉल हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से व जिला ऊना हमर बॉल एसोसिएशन के सौजन्य से जिला स्तरीय टीम के चयन का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बंगाणा के ज्ञान हॉस्पिटल की एमडी डॉक्टर पंकज राणा ने शिरकत की। इस मौके पर आर्य स्कूल बंगाणा के प्रबंधक एवं प्रतिष्ठित पत्रकार ओर बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, कोच सुमित शर्मा यशवीर सिंह हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य नरेश शर्मा उपस्थित रहे। हमर बाल के कोच यशवीर ने बताया कि अंदर 17 नेशनल हमर बॉल चैंपियनशिप आगरा में 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आज जिला स्तरीय टीम का ट्रायल लिया गया। बही मुख्यातिथि डॉक्टर पंकज राणा ने कहा हमर बॉल एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रखने ओर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में रुचि बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जो एक सराहनीय कदम है।
पंकज राणा ने कहा कि आज के समय में समाज को चिट्टे जैसा नशा खात्मे की ओर ले जा रहा हैं। हर दिन पुलिस प्रशासन द्वारा चिट्ठे के आरोपी पकड़े जा रहे हैं। यह आरोपी स्कूल कॉलेज के पास युवाओं को चिट्टे की गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं। ओर इस नशे की गर्त से बचने के लिए हमें समाज के युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...