GurdaspurPunjab News: सुबह-सुबह तेज रफ्तार Creta Car पलटने से 2 महिलाओं की...

Punjab News: सुबह-सुबह तेज रफ्तार Creta Car पलटने से 2 महिलाओं की मौत, चालक फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
गुरदासपुरः जिला गुरदासपुर के थाना बहरामपुर के अधीन गांव रायपुर के बांठा वाले मोड़ पर सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार करेटा कार चालक ने बस स्टॉप पर खड़ी तीन महिलाओं और एक लड़की को टक्कर मारकर दी। जिसके बाद गाड़ी कुछ दूर दुकान में टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी सुधा शर्मा निजी स्कूल में टीचर है, वह अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थी तभी बस स्टॉप के पास सड़क पार करने के लिए खड़ी थी। इस दौरान ईसापुर निवासी कृष्णा कुमारी अपनी पोती के साथ बस स्टॉप पर खड़ी थी। घटना के दौरान वहां पर एक अन्य महिला भी बस का इंतजार कर रहीथी कि दूसरी तरफ से तेज रफ्तार क्रेटा कार आई और तीनों महिलाओं सहित बच्ची को कुचलती हुई दुकान में टकराने के बाद पलट गई। इस घटना में सुधा शर्मा और कृष्णा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णाकुमारी की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं हादसे में एक अन्य महिला के घायल होने की खबर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधर, हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है और वाहन के दस्तावेज के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांठा वाले मोड़ पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे तो पता चला कि क्रेटा गाड़ी नंबर पीबी 35 एज 9000 तेज रफ्तार से दूसरी ओर से आ रही थी। इस दौरान बस स्टॉप पर दादी पोती सहित अन्य महिला बस का इंतजार कर रही। वहीं एक एक्टिवा सवार स्कूल की टीचर सड़क पार होने का इंतजार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि घायल बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार करेट्टा कार पलटने से 2 महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...