Diwali पर मिठाई खाने का मन है; पर Diabetes की शिकायत से लग रहा है डर, जाने Expert की राय

हेल्थः त्योहार की रौनक मिठाइयों के बिना फीकी नजर आती है। दिवाली का त्योहार शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर लोग जमकर मिठाइयां खाते हैं। यही वजह है कि दिवाली पर हर घर में व्यंजन बनाए जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है वह मिठाइयों को खाने से झिझकते है। अगर आप भी इस तरह की दुविधा में फंसे हुए हैं, तो मिठाई खाने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।

एक्सपर्ट की माने तो डायबिटीज के मरीजों को मिठाइयां खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि मिठाइयों में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल आ सकता है। जिन मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में है, वे बेहद कम मात्रा में घर में बनी मिठाइयां खा सकते हैं, हालांकि जिन लोगों का शुगर लेवल अनकंट्रोल है, उन्हें पूरी तरह मिठाइयों से दूरी बनानी चाहिए। हाई डायबिटिक मरीजों को मिठाइयां नहीं खानी चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को दिवाली पर मिठाइयों के बजाय ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करना हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता जैसे फ्रूट्स में अच्छे फैट्स और प्रोटीन होते हैं। ये न केवल शरीर को एनर्जी देते हैं, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप घर पर मिठाई बना रहे हैं, तो शुगर की बजाय गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ चीनी की तुलना में बेहतर होता है। गुड़ से बनी मिठाइयां जैसे गुड़ के लड्डू या गुड़ का हलवा डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं। हालांकि गुड़ का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...