Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: अकाली नेता हिरासत में, समर्थकों ने थाने पर किया प्रदर्शन; जाने पूरा मामला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: अकाली नेता हिरासत में, समर्थकों ने थाने पर किया प्रदर्शन; जाने पूरा मामला

Mahabir
Last updated: January 4, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, खन्ना। Punjab: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) जिले के कस्बा खन्ना के दोराहा क्षेत्र में डेढ़ वर्षीय बच्ची को गायब करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सरपंच और शिरोमणि अकाली दल के नेता जगजीत सिंह उर्फ जग्गी को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया
  • बच्ची की देखरेख जग्गी के पास रही
  • नेताओं का दावा
  • और खुलासे होने की संभावना

गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया

जगजीत सिंह जग्गी गांव चणकोईयां खुर्द के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस कार्रवाई के अनुसार, यह मामला एक व्यक्ति दिलप्रीत सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

Akali leader Jagjit Singh Jaggi
Akali leader Jagjit Singh Jaggi

दिलप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। उस समय उसकी बेटी महज 14 दिन की थी, जो अब करीब डेढ़ साल की हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद दिलप्रीत मानसिक और पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर स्थिति में था। इसी दौरान उसके दोस्त रहे जगजीत सिंह जग्गी ने बच्ची की देखभाल और पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया।

बच्ची की देखरेख जग्गी के पास रही

शिकायतकर्ता के अनुसार, शुरुआत में बच्ची की देखरेख जगजीत सिंह जग्गी के पास रही, लेकिन बाद में उसने बच्ची को किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिया। दिलप्रीत सिंह का आरोप है कि उसे अपनी ही बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा और जब उसने बच्ची को वापस मांगा तो उससे पैसों की मांग की गई। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगजीत सिंह जग्गी को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। रविवार देर रात अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने दोराहा पुलिस चौकी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अकाली नेता गुरप्रीत सिंह लापरा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानबूझकर निशाना बना रही है और यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

Shiromani Akali Dal
Shiromani Akali Dal

नेताओं का दावा

अकाली दल के नेताओं का दावा है कि दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त, जगजीत सिंह जग्गी को अपनी निजी गाड़ी में लेकर गए। उनका कहना है कि न तो परिवार को और न ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस गिरफ्तारी की कोई पूर्व सूचना दी गई। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि देर रात तक पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की गई और उन्हें पुलिस चौकी के भीतर जाने से भी रोका गया।

Party workers reached Doraha police station after the Akali Dal leader's arrest
Party workers reached Doraha police station after the Akali Dal leader’s arrest

वहीं, पुलिस इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। दोराहा थाना के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस ने पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह से शिकायत और तथ्यों के आधार पर दर्ज किया गया है। दिलप्रीत सिंह के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की तलाश और उसकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और खुलासे होने की संभावना

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जगजीत सिंह जग्गी विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी खन्ना पुलिस ने उन्हें नशा तस्करी और हथियार सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया था। इस पृष्ठभूमि को देखते हुए यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बच्ची के ठिकाने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक माहौल को भी प्रभावित किया है। आने वाले दिनों में जांच के नतीजों के साथ इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Scam: जीसएटी की डिप्टी कमिश्नर समेत 3 अफसर सस्पेंड, 70 लाख घूस देने वाले कारोबारियों समेत वकील पर FIR दर्ज 
Next Article Holiday Cancel: छुट्टी की जगह काम, इन कर्मचारियों की शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.