National8 साल के बच्चे का ईंट मारकर कत्ल, 100 CCTV फुटेज की...

8 साल के बच्चे का ईंट मारकर कत्ल, 100 CCTV फुटेज की मदद से आरोपी काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की पुलिस ने अबू फजल एन्क्लेव इलाके के रहने वाले 8 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश के दौरान उसकी ईंट मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बच्चे का शव दीपावली के दिन खून से लथपथ हालात में शाहीन बाग की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला था। शव के पास वो ईंट भी थी जिस पर खून लगा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सबसे पहले बच्चे की पहचान की कोशिश शुरू की और कुछ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस को पता लगा कि बच्चा अबू फजल एन्क्लेव का रहने वाला था।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बच्चे के घर से लेकर निर्माणाधीन बिल्डिंग तक के सभी रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस दौरान वीडियो में एक कमरे में पीड़ित बच्चे के साथ एक युवक नजर आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम फिदा हुसैन है। फिदा जामिया इलाके का रहने वाला है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 10.58 बजे पीएस शाहीन बाग को पीसीआर कॉल मिली कि शाहीन बाग के ई ब्लॉक स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर 7-8 साल के बच्चे का शव पड़ा है।

इसके बाद इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पाया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 7-8 साल के बच्चे का शव पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद क्राइम टीम एसईडी को मौके पर बुलाया गया और क्राइम टीम द्वारा एसओसी का निरीक्षण किया गया और जब्त किए गए साक्ष्यों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वर्तमान मामला पीसीआर कॉल जीडी एंट्री के आधार पर दर्ज किया गया था। मामले की जांच इंस्पेक्टर रविंदर सिंह इंस्पेक्टर/इन्वेस्ट को सौंपी गई।

पुलिस टीम ने करीब 80-100 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया और पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति एक लड़के के साथ ई ब्लॉक स्थित निर्माणाधीन साइट में घुसा था। लड़के की पहचान करने के प्रयास किए गए और व्यापक खोज के दौरान अबू फजल एन्क्लेव में एक लड़का लापता पाया गया। मृतक लड़के के माता-पिता ने उसकी पहचान एएसएनआर निवासी अबुल फजल एन्क्लेव के रूप में की।

सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपी व्यक्ति की पहचान फिदा हुसैन निवासी अबुल फजल एन्क्लेव, जामिया नगर के रूप में हुई। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई और पूछताछ के दौरान उसने हत्या का कारण यौन उत्पीड़न बताया। आरोपी ने कहा कि जब लड़के ने विरोध किया, तो उसने लड़के पर ईट से हमला किया और लड़के को बेहोश कर दिया। वर्तमान मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में POCSO अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...