ChandigarhPunjab News : Lady Singh Kanwaljit Kaur ग्लोबल सिख काउंसिल की दोबारा...

Punjab News : Lady Singh Kanwaljit Kaur ग्लोबल सिख काउंसिल की दोबारा अध्यक्ष चुनी गईं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हरजीत ग्रेवाल सचिव और हरशरण सिंह चुने कोषाध्यक्ष।

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्तर के 31 सिख संगठनों के वैश्विक संघ, ग्लोबल सिख काउंसिल (जी.एस.सी.), की 11वीं वार्षिक आम बैठक (ए.जी.एम.) लंदन, यूके में आयोजित हुई। इस चुनावी बैठक के दौरान लेडी सिंह कंवलजीत कौर को काउंसिल में उनकी निरंतर प्रतिबद्धता और अच्छे नेतृत्व को देखते हुए सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए फिर से अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए इंडोनेशिया के डा. कर्मिंदर सिंह ढिल्लों को पीठासीन अधिकारी नामित किया गया। बैठक के दौरान हरजीत सिंह ग्रेवाल को सचिव और हरसरन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अमेरिका से परमजीत सिंह बेदी और भारत से राम सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष चुने गये।

इस अवसर पर जी.एस.सी. की कार्यकारी समिति का भी चुनाव किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं को नियुक्त किया गया। इनमें मलेशिया से जागीर सिंह, ब्रिटेन से सतनाम सिंह पूनिया, फ्रांस से गुरदयाल सिंह, नेपाल से किरणदीप कौर संधू और ऑस्ट्रेलिया से हरबीर पाल सिंह भाटिया कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गए। लॉर्ड इंद्रजीत सिंह सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए संगठन को अपना अनुभव और मार्गदर्शन देना जारी रखेंगे।
इस बैठक के दौरान एकीकृत वैश्विक सिख पहचान को बढ़ावा देने के लिए परिषद की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए आगामी वर्षों में काउंसिल ने 30 और देशों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया है, जिसके साथ काउंसिल दुनिया भर में सिखों की बेहतरी के लिए काम करेगी।

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में राष्ट्रीय सिख संगठनों के एक गठबंधन के तहत जी.एस.सी. का गठन साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पहली ए.जी.एम. में किया गया था जिसका उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब और 1945 में पंथ-अनुमोदित सिख रहत मर्यादा में दर्ज शिक्षाओं के अनुरूप मूल्यों और नीतियों को बढ़ावा देना, प्रचार करना और मजबूत करना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...