भारत का एक्शनः Pakistan के रक्षा मंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को किया बैन

Written by

in

नई दिल्लीः पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया था। वहीं भारत में घूमने आए पाकिस्तान को वतन वापसी के आदेश जारी कर दिए गए। जिसके बाद पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल बैन कर दिए गए। वहीं अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ख्वाजा लगातार जहर उगल रहे थे।

वह भारत के खिलाफ भी अनरगल बयानबाजी कर रहे थे। ख्वाजा आसिफ ने भारत के सैन्य हमले के डर को भी कबूल किया था। आसिफ ने बीते दिन कहा था कि भारत की तरफ से हमला तय है और यह करीब है। भारत के हमले के खतरे को देखते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा था, ‘हमने अपने सुरक्षाबलों को मजबूत करना शुरू कर दिया है, क्योंकि भारत की तरफ से हमला निश्चित है। इन हालात में कुछ कूटनीतिक फैसले लेने होंगे और यह फैसले लिए जा रहे हैं।’ इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई।

ख्वाजा ने हाल ही में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात कबूल की थी। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके मुल्क ने वर्षों से आतंकवाद का समर्थन किया। भारत ने इसे लेकर ही पड़ोसी मुल्क से कड़े सवाल किए और उसका वैश्विक मंच पर उसका नापाक चेहरा उजागर किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने कहा कि यह कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं था। इसने पाकिस्तान को एक दुष्ट देश के रूप में उजागर किया है। ऐक ऐसा मुल्क, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *