Punjab News: Shani मंदिर के पास लाइटें चोरी करते बदमाशों ने चलाई गोलियां, एक घायल, देखें CCTV

लुधियानाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला लुधियाना के ताजपुर रोड़ से सामने आया है। जहां लोगों ने गलियों में लाइटें चुराने वाले चोर को जब काबू किया तो उसने अचानक से लोगों पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार चोर ने 2 गोलियां चलाई। जिसमें से एक गोली मोहल्ला निवासी को छू कर निकल गई जबकि दूसरे गोली एक युवक के पेट के आर-पार हो गई। उक्त युवक का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। दरसअसल, ताजपुर रोड नजदीक शनि मंदिर में जगदीशपुरा इलाके में कुछ दिनों से गलियों से लाइटों की लड़ियां चोरी हो रही थी। घरों के बाहर लगी कई लोगों की लाइटें कट भी गई थी। चोर से परेशान लोगों ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इसके बाद आज सुबह कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरे में दिखा व्यक्ति अचानक गली में घुमता देख लिया। उस व्यक्ति को जैसे ही लोगों ने पकड़ा तो उस ने अचानक से हाथ में पकड़े थेले से फायर कर दिया। गोली प्रिंस नाम के युवक के पेट पर लगी। प्रिंस के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि बदमाश मौके से भाग गया। उनके बेटे ने घर आकर बताया कि कोई भी गली में न निकले। बदमाश चोर गोलियां चला रहा है। प्रिंस की बनियान से खून बहता देख उसके परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल प्रिंस का आपरेशन चल रहा है। वहीं मौके पर CIA-2 और थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस भी पहुंची। पुलिस के हाथ घटना की सीसीटीवी लगी है। आरोपी को जल्द दबोचने का पुलिस दावा भी कर रही है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img