Punjab News: Navjot Kaur से मिले BJP नेता Taranjit Sandhu, गरमाई राजनीति

अमृतसरः कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू परिवार ने एक बार फिर राजनीति में एंट्री लेने की कोशिश शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डाॅ. नवजोत कौर ने भाजपा नेता तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की है। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है कि सिद्धू परिवार भाजपा में शामिल होने की कोशिशें कर रहा है। डाॅ. नवजोत कौर के साथ उनकी बेटी राबिया भी मौजूद थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि सिद्धू परिवार भाजपा के निकट आने की तैयारी में है।

कांग्रेस में जाने के उपरांत सिद्धू परिवार का राजनीतिक ग्राफ नीचे को आना शुरू हो गया था। अब एक बार फिर सिद्धू परिवार ने राजनीति का सहारा लेने की कोशिश शुरू कर दी है। तरनजीत संधू ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि समुद्री हाउस में डाॅ. नवजोत से मिलना और अमृतसर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना एक सुखद अनुभव रहा। नवजोत कौर सिद्धू ने हमेशा ही नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीति में काफी सहयोग किया था।

वर्ष 2004 में नवजोत सिंह सिद्धू ने पहली बार अमृतसर संसदीय सीट से भाजपा की ओर से चुनाव लड़कर कांग्रेस के नेता रघुनंदन लाल भाटिया को हराया था। 2007 के चुनाव में डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू ने नवजोत सिद्धू के चुनाव प्रचार की कमान संभाली। नवजोत कौर ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के कार्यालय की जिम्मेदारी भी कुछ समय के लिए संभाली थी। नवजोत कौर सिद्धू ने 2012 में सरगर्म राजनीति में प्रवेश किया था। भाजपा की टिकट पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत प्राप्त कर पहली बार विधायक बनीं और अकाली-भाजपा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहीं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...