Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: तरनतारन पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कहा- पंजाब में गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने में जुटी मान सरकार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: तरनतारन पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कहा- पंजाब में गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने में जुटी मान सरकार

Mahabir
Last updated: January 5, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/तरनतारन। Punjab: तरनतारन जिले के गांव वल्टोहा संधूआं के सरपंच जरमल सिंह की हत्या की घिनौनी वारदात की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने समाज-विरोधी तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले—चाहे वह गोली चलाने वाले गुंडे हों या उनके पीछे खड़े उनके आक़ा—किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Contents
  • किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
  • पंजाब पुलिस को स्पष्ट और कड़े निर्देश दे चुकी
  • अपराधियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की
  • सहयोग की मांग

अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने सरपंच जरमल सिंह—जिनकी रविवार को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी—के परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। इस अवसर पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

aman arora
aman arora

किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने संकल्प दोहराया कि इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जरमल सिंह एक निस्वार्थ, नेकदिल इंसान थे, जिन्होंने कभी भी किसी जरूरतमंद—चाहे वह उनके गांव का हो या क्षेत्र का—को खाली हाथ नहीं लौटाया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी 

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने हमसे एक हीरा इंसान छीन लिया है। आज के समय में जरमल सिंह जैसे लोग मिलना मुश्किल हैं। साफ-सुथरी छवि और लोगों के दिलों में बसने वाला व्यक्ति ही तीन बार सरपंच बन सकता है। ऐसी नेक आत्मा का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है।

पंजाब पुलिस को स्पष्ट और कड़े निर्देश दे चुकी

इस घटना के बाद अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार पहले ही पंजाब पुलिस को स्पष्ट और कड़े निर्देश दे चुकी है। उन्होंने कहा कि जिसने भी कानून-व्यवस्था भंग करते हुए इस अपराध को अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सक्रिय और प्रभावी ढंग से काम कर रही है और आरोपी जल्द ही कानून के कटघरे में होंगे।

Police
Police

राज्य में गैंगस्टरवाद के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10–15 वर्षों में तत्कालीन सरकारों के कुशासन और गैंगस्टरों को मिली राजनीतिक शह ने ये हालात पैदा किए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टरवाद नाम का यह कोढ़ दशकों तक पाला-पोसा गया और फैलाया गया। उस दौर की राजनीतिक संरक्षण ने इस खतरनाक प्रवृत्ति को इतने बड़े पैमाने पर बढ़ने दिया।

अपराधियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की

अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार या पार्टी में कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों, नशा तस्करों या अपराधियों की सरपरस्ती नहीं करता। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे तत्वों के लिए राजनीतिक संरक्षण की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। पंजाब सरकार राज्य को अपराध-मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मान सरकार गैंगस्टरवाद और गुंडागर्दी की इस बीमारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और इस मिशन में पूरी तरह जुटी हुई है। राज्य में अपराधियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जा रही है। अन्य राज्यों या यहां तक कि विदेशों में बैठे अपराधी, जिनके इशारों पर यहां आपराधिक गतिविधियां होती हैं, भी एक बड़ी चुनौती हैं।

सहयोग की मांग

उन्होंने विदेशों में सक्रिय ऐसे भगोड़ों के प्रत्यर्पण में केंद्र सरकार से और अधिक सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि जब गुजरात की जेल में बैठा बिश्नोई जैसा गैंगस्टर या विदेशों में बैठे अपराधी भारत में वारदातें करवाते हैं, तब केंद्र सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। इन अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को तोड़ने के लिए केंद्र के पूर्ण और निर्बाध सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरपंच पर हमला नहीं, बल्कि राज्य की शांति और सौहार्द पर हमला है। राज्य सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक इस अपराध और हिंसा के इस विशाल नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति को न्याय के कटघरे में खड़ा नहीं किया जाता ।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल, सरंपचों की हो रही हैं हत्याएं, आम पब्लिक में डर का माहौल- परगट सिंह
Next Article Jalandhar News: जालंधर के अंबेडकर नगर कॉलोनी के लोगों को मिली बड़ी राहत, नितिन कोहली ने बिजली मंत्री से की मुलाकात
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.