LudhianaPunjab News:पार्टी से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी...

Punjab News:पार्टी से लौट रही महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

घटना में 5 बार पलटी फॉर्च्यूनर कार के खुले एयर बैग

जालंधर, ENS: साउथ सिटी रोड स्तिथ सिधवा नहर के किनारे मंगलवार की शाम किट्टी पार्टी से लौट रही एक बलीनो कार सवार देवरानी-जेठानी को तेज़ रफ्तार फॉर्च्यूनर करने सड़क क्रॉस करते हुए टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। वहीं फॉर्च्यूनर कार सड़क पर 4 से 5 पलटी खाते हुए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही हादसे के दौरान दोनों कारो के एयर बैग खुल गये। घटना में दोनो कारों में सवार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही मामले की सूचना पुलिस चौकी रघुनाथ की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पुहंच दोनो कारों को कब्जे में लेकर घायलो के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अस्पताल में घायलो की पहचान साउथ सिटी रोड शांत पार्क के इलाके में रहने वाली 42 वर्षीय कविता चोपड़ा व 40 वर्षीय वीनस चोपड़ा के रूप में हुई। घायलो के परिजनों ने बताया कि वह दोनो देवरानी-जेठानी है। मंगलवार की शाम दोनो अपने दोस्त के यहां से किट्टी पार्टी खत्म कर घर वापिस लौट रही थी। जहा रास्ते मे पीएयू 8 नंबर गेट क्रॉस करते ही उनकी कार को तेज रफ्तार फार्च्यून कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनो बुरी तरह से घायल हो गई। जिन्हें तुरन्त राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। वही हादसे में फार्च्यून कार सवार मनजोत व गुरदीप सिंह भी घायल हुए। जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में पुलिस चौकी रघुनाथ एंक्लेव के इंचार्ज रजिंदर सिंह ने बताया कि घायलो के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। फोटेज सामने आने पर बनती करवाई की जायेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...