LudhianaPunjab News : फोन पर बात करते समय एथलेटिक की हुई...

Punjab News : फोन पर बात करते समय एथलेटिक की हुई मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
लुधियाना : गुरु नानक स्टेडियम से एथलेटिक की मौत का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक एथलेटिक की कुछ सेकेंड्स में हार्ट अटैक होते ही मौत हो जाती है।मृतक की पहचान वरिंदर सिंह(54) के तौर पर हुई है। यह घटना देर शाम की है। जानकारी के मुताबिक वरिंदर की बेटी विदेश में डाक्टर की पढ़ाई कर रही है और बेटा जालंधर में इंजीनियर है। वरिंदर खुद एक प्राइवेट कंपनी में HR है। खेडां वतन पंजाब दियां सिजन-3 में जालंधर के एथलीट वरिंदर भाग लेने आए थे, जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गेम अपने दूसरे चरण में थी, जिस समय यह हादसा हुआ। सोमवार को लुधियाना सहित पंजाब के पांच जिलों में शुरू हुए और इसमें एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। ये कार्यक्रम गुरु नानक स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, गिल और जस्सोवाल में हार्वेस्ट लॉन टेनिस अकादमी में आयोजित किए जा रहे हैं। वरिंदर जो सुबह लुधियाना आए थे, ने लंबी कूद मुकाबले में भाग लिया। कोच बिक्रमजीत सिंह के अनुसार वरिंदर को दिल का दौरा पड़ने के समय वह मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर ने दोपहर 3 बजे तक अपनी गेम पूरी कर ली थी, लेकिन अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम 5:30 बजे अचानक अटैक के कारण मैदान पर गिर पड़े। वह अपने किसी दोस्त के फोन पर बात कर रहे थे। फोन जेब में डाला जिसके तुरंत बाद वह जमीन पर गिर गए। एथलेटिक्स कोच संजीव ने बताया कि वह उस समय मैदान पर मौजूद थे। वरिंदर जब दूसरे प्रतिभागियों को देख रहे थे, तभी उन्हें अटैक आया और मौत हो गई। मेडिकल टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। कोच बिक्रमजीत ने बताया कि वरिंदर खेलों में नियमित रूप से भाग लेते थे और पिछले साल भी उन्होंने इसमें हिस्सा लिया था। वह अपने दोस्तों के साथ आए थे, जिन्होंने उनके परिवार को फोन करके उनकी हालत के बारे में बताया। वरिंदर की पत्नी और बेटा उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर जालंधर ले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...