LudhianaJalandhar से Ludhiana जा रहे व्यक्ति की कार में गाड़ी चालक ने...

Jalandhar से Ludhiana जा रहे व्यक्ति की कार में गाड़ी चालक ने मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

व्यक्ति ने पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

लुधियानाः जालंधर से लुधियाना जा रहे कार सवार दवाई कारोबारी की कार की अन्य कार से टक्कर हो गई। जिसको लेकर हाईवे पर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ऋषि ने बताया कि उनके छोटे भाई विकास की अन्य गाड़ी ने पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। ऋषि ने बताया कि यह हादसा एलडिको के पास हुआ है। पीड़ित ने बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा उनकी गाड़ी डैमेज हो गई है। जिसके बाद पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर की टीम वह मौके पर पहुंची लेकिन कुछ देर बाद चली गई। पीड़ित ने पुलिस पर उक्त गाड़ी चालक को भगाने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा कि जिसके बाद वह खुद क्रेन की मदद से डैमेज गाड़ी को खुद थाना सलेम टाबरी में लेकर आता है। ऋषि का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचता है तो वहां पर लॉक लगा होता है। ऋषि ने कहा कि इस घटना को लेकर वहां पर आधे घंटे से वह इंतजार करता रहा। पीड़ित ने कहा कि 112 नंबर पर 45 मिनट तक कॉल की डिटेल है। जिसके बाद थाने के मुंशी ने नंबर दिया और कहा कि व्यक्ति की चोट लगने से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। व्यक्ति ने कहा कि जबकि उक्त व्यक्ति सिविल अस्पताल में नहीं मौजूद था। पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा उसे किसी तरह का सपोर्ट नहीं किया गया। पीड़ित ने कहा कि अब उसके साथ दूसरी पार्टी को भगाने के बाद समझौते का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने खुद की कार चालक के सबूत जुटाए। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसके परिवारिक सदस्य के सिर पर गहरी चोट लगी है औऱ वह जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि जिस व्यक्ति की हालत इतनी गंभीर है उसे सपोर्ट करने की बजाए अब उन्हें पैसे देकर समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य की हालत काफी गंभीर है और वह कैसे पैसे लेकर मामले में समझौत करें। पीड़ित ने कहाकि खुद छानबीन करके फरार गाड़ी चालक की उसने डिटेल निकलवाई है, जिसमें गाड़ी चालक कि इंश्योरेंस एक्सपायरड आ रही है और किसी महिला के नाम पर गाड़ी बताई जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...