JalandharJalandhar News: पॉश इलाके में Rani Bagh Store से कपड़े चुराती महिला...

Jalandhar News: पॉश इलाके में Rani Bagh Store से कपड़े चुराती महिला काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुरू तेग बहादुर नगर के पास कपड़े के शोरूम से महिला द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जीटीबी नगर गुरुद्वारे के पास स्थित कपड़े के शोरूम से महिला कपड़े लेकर फरार हो गई। जिसे कुछ देर बाद काबू कर लिया गया। वहीं काबू की गई महिला रोने लग गई। घटना के दौरान दुकानदार ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस दौरान व्यक्ति द्वारा महिला से कपड़े के पीस को निकालने के लिए कहा गया, लेकिन महिला काफी देर तक चोरी की घटना के बारे में नहीं मानी।

शोरूम मालिक अमनजोत सिंह ने बताया कि रानी बाग स्टोर के नाम से उनका कपड़ों का शोरूम है। इस शोरूम को उनकी पत्नी चलाती है। अमनजोत ने बताया कि उन्हें 29 अक्टूबर सुबह पत्नी का फोन आया कि एक आशा नामक महिला दुकान से सूट चोरी करके ले गई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। अमनजोत ने कहाकि उन्होंने दुकान की जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो महिला सूट ले जाते देखा। अमनजोत ने कहा कि आज महिला को भार्गव कैंप में घूमते हुए देखा तो उसने उक्त महिला को पहचान लिया। जिसके बाद वह महिला को दुकान पर लेकर आ गया।

अमनजोत ने कहा कि महिला ने पूछताछ में माना कि उसने कुछ दिन पहले इसी शोरूम से कपड़े चोरी किए थे। अमनजोत ने कहा कि अब महिला कह रही है कि वह उनके घर आ जाए और वहां पर उन्हें चोरी किया सूट लौटा देती है। अमनजोत ने कहाकि वह उनके घर क्यों जाएंगे, इसलिए घटना को लेकर उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। अमनजोत ने कहाकि महिला अब कह रही कि उनके घर में ना किसी को बताए। अमनजोत ने कहा कि दिवाली के कारण वह काफी व्यस्त थे, जिसके चलते उन्होंने बीते दिन सूट ना मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज चैक की। जिसके बाद महिला सूट देने को लेकर काफी ज्यादा आनाकानी कर रही थी। अमनजोत ने कहा कि वह इस मामले में पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई करवाएंगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम से शोरूम में सूट चोरी के मामले में सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए गए। वहीं काफी देर बाद महिला ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस ने कहाकि महिला को थाने ले जाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...