JalandharJalandhar News : पंटर की पिटाई करने वाले 3 बुक्कियों तथा एक...

Jalandhar News : पंटर की पिटाई करने वाले 3 बुक्कियों तथा एक फाईनैंसर का नाम उछला, सभी Underground

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालन्धर के पंटर की चंडीगढ़ में हुई पिटाई के मामले में तीन बुक्कियों तथा एक फाईनैंसर का नाम उछल रहा है। सूत्रों से पता चला है कि बुक्की पिछले लंबे समय से पंटर वीएम के साथ धंधा रहे थे। बीते कुछ ही दिनों में बुक का की लेनदारी खड़ी होकर देनदारी की रकम लाखों में हो गई।

सूत्रों के हवाले अनुसार वीएम ने इस मामले में पीछे से भुगतान न होने के चलते कई बार बुक्कियों से मुलाकात की मगर उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया और खूब जलील किया गया। मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब उक्त पंटर ने खुदकशी करने की धमकी दी और वहां से चला गया।

कई दिनों से उक्त पंटर गायब है तथा उसका मोबाईल भी स्विच ऑफ है। इस मामले में जालन्धर के मशहूर बाजार का बदनाम फाईनैंसर भी शामिल है जिसने अपने पार्टनर के इशारे पर उक्त पंटर की पहले पिटाई की और बाद में जान से मारने की धमकी दी। इनमें से एक बुक्की नकोदर रोड फ्लैट्स का रहने वाला है जोकि अब वहां से शिफ्ट हो चुका है। इस मामले में पुलिस भी गुपचुप तरीके से पूरे मामले का खुलासा करने के लिए जांच शुरु कर चुकी है। मिली जानकारी अनुसार पिटाई करने वाले तीन बुक्कियों सहित उक्त फाईनैंसर भी अपना दफ्तर बंद कर गायब हो चुका है।

पंटर के पास तीनों बुक्कियों तथा फाईनैंसर के साथ पैसों के लेनदेन की डायरी भी थी जिसमें बुक्कियों के नाम तथा मोबाईल नंबर भी लिखे थे। गायब होने के बाद उक्त बुक्कियों को उक्त डायरी पुलिस के हाथ न लगने का डर सता रहा है। ये तीनों बुक्की पिछले लंबे समय से मैचों पर सट्टा तथा जुए की बुक करवाने का धंधा कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...