बड़ा हादसाः मिट्टी लेने गई महिलाओं के साथ हुआ हादसा, 4 की मौत, कई के दबे होने की आशंका

कासगंजः उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कई महिलाओं की मौत हो गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में महिलाएं मिट्टी लेने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का टीला धंसने से उसमें कई महिलाएं दब गईं। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने का काम जारी है। हालांकि इस दौरान चार औरतों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मिट्टी की ढाय अधिक खोखली हो जाने के कारण अचानक गिर गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। कुछ और महिलाओं के दबे होने की सम्भावना के चलते राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं घर लीपने के लिए मिट्टी लाने गई थीं। हादसे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत मौके पर आ गए।

टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाने का काम किया गया। एक-एक कर सभी महिलाओं को निकाल लिया गया है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने एक बच्ची समेत चार महिलाओं को मृत घोषित किया है। जिलाधिकारी मेगा रूपम व एसपी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। टीम मौके पर तलाश कर रही है कि और कोई महिला दबी तो नहीं है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img