Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Atishi Video Row: जालंधर के MLA, कांग्रेसी नेता औऱ दिल्ली के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कमिश्नर और DGP को नोटिस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Atishi Video Row: जालंधर के MLA, कांग्रेसी नेता औऱ दिल्ली के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कमिश्नर और DGP को नोटिस

Mahabir
Last updated: January 10, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर। Atishi Video Row: FIR Against Kapil Mishra – आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) से जुड़े विवादित वीडियो मामले ने अब संवैधानिक और राजनीतिक तकरार का रूप ले लिया है। पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में दर्ज FIR को लेकर दिल्ली विधानसभा ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP), साइबर क्राइम के स्पेशल DGP और जालंधर की पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है।

Contents
  • गुरु शब्द का इस्तेमाल नहीं
  • सदन की रिकॉर्डिंग पर FIR गंभीर मामला
  • जालंधर पुलिस कमिश्नर पर लगे आरोप
  • कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर हमला
  • कांग्रेस ने भी लगाए आरोप

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की ओर से सभी अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर पूरे मामले पर जवाब मांगा गया है। साथ ही FIR से संबंधित दस्तावेज और फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट भी तलब की गई है। यह पूरा विवाद 9 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) ने दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) के खिलाफ FIR दर्ज की।

Atishi Marlena, AAP
Atishi Marlena, AAP

गुरु शब्द का इस्तेमाल नहीं

FIR में दावा किया गया कि आतिशी के एक वायरल वीडियो की जांच मोहाली स्थित फोरेंसिक लैब में कराई गई है, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि आतिशी (Atishi Marlena) ने वीडियो में “गुरु” शब्द का कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। हालांकि, इस FIR को लेकर दिल्ली विधानसभा में गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

दिल्ली भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में सवाल उठाया कि सदन की अंदरूनी कार्यवाही से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस दूसरे राज्य में FIR कैसे दर्ज कर सकती है। उनका कहना है कि यह दिल्ली विधानसभा के विशेषाधिकारों का सीधा उल्लंघन है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि जालंधर पुलिस कमिश्नर और FIR दर्ज करने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।

Kapil Mishra BJP
Kapil Mishra BJP

सदन की रिकॉर्डिंग पर FIR गंभीर मामला

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा के माननीय सदस्य अभय वर्मा द्वारा उठाया गया यह मुद्दा सदन के विशेषाधिकार हनन (Breach of Privilege) से जुड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी की जिस वीडियो के आधार पर पंजाब में FIR दर्ज की गई है, वह दिल्ली विधानसभा के भीतर की रिकॉर्डिंग है और सदन की संपत्ति मानी जाती है। ऐसी रिकॉर्डिंग के आधार पर दूसरे राज्य में कार्रवाई करना और मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करना एक बेहद गंभीर विषय है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर पर लगे आरोप

स्पीकर गुप्ता ने आगे कहा कि इस पूरे मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का सीधा मामला बनता है। उन्होंने कहा कि सदन इस मामले पर विधिवत संज्ञान लेगा और पुलिस कमिश्नर जालंधर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पर विचार करेगा, क्योंकि यह सदन की संपत्ति में अनुचित हस्तक्षेप का मामला है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सदन की रिकॉर्डिंग को ‘टेम्पर्ड’ बताना स्वयं सदन की गरिमा और मर्यादा के विरुद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कथित साजिश में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

Dhanpreet Kaur
Dhanpreet Kaur, CP, Jalandhar

कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर हमला

जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “केजरीवाल जी, आपकी FIR और पुलिस का डर हमें डरा नहीं सकता। दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में वीडियो मौजूद है और पूरी दुनिया ने वह वीडियो सुना है।” मिश्रा ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद से आतिशी विधानसभा में आने की हिम्मत नहीं कर पाईं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कई बार बुलाया।

कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस अपने राज्य के अपराधों की जांच छोड़कर दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष द्वारा किए गए कथित अपराध पर पर्दा डालने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी ने गुनाह किया है और उन्हें बचाकर आम आदमी पार्टी उससे भी बड़ा पाप कर रही है।

Pargat Singh MLA Jalandhar Cantt
Pargat Singh MLA Jalandhar Cantt

कांग्रेस ने भी लगाए आरोप

इस मामले में कांग्रेस पार्टी भी सामने आ गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आतिशी को बचाने के लिए उनके विधायकों सुखपाल खैहरा और परगट सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। कांग्रेस का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा में एक बहस के दौरान आतिशी के बोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि आतिशी ने सिख गुरुओं का अपमान किया है। हालांकि, आतिशी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया था। अब इस मामले ने राज्य की सीमाओं, विधानसभा के विशेषाधिकार और पुलिस अधिकार क्षेत्र जैसे बड़े संवैधानिक सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article US Visa: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका ने जारी की सख्त चेतावनी, इस एक गलती पर रद्द हो जाएगा आपका वीजा
Next Article Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने मारी टक्कर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.