Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: संजीव अरोड़ा ने फोकल प्वाइंट में नए ‘टूल रूम’ यूनिट का किया उद्घाटन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: संजीव अरोड़ा ने फोकल प्वाइंट में नए ‘टूल रूम’ यूनिट का किया उद्घाटन

Mahabir
Last updated: January 10, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से विभिन्न कंपनियों से संपर्क कर राज्य में करोड़ों रुपये का निवेश कराया जा रहा है।

Contents
  • ‘टूल रूम’ यूनिट स्थापित किया गया
  • ये रहे उपस्थित
  • 87 सब-डिवीजनों में टेंडर प्रक्रिया जारी
  • मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का योगदान

ये शब्द पंजाब सरकार (Punjab Govt) के उद्योग, वाणिज्य एवं स्थानीय निकाय संबंधी कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्थानीय फोकल प्वाइंट में के.जे. फोर्जिंग द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित नए ‘टूल रूम’ यूनिट के उद्घाटन अवसर पर कहे।

Bhagwant Mann CM Punjab
Bhagwant Mann CM Punjab

‘टूल रूम’ यूनिट स्थापित किया गया

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार उद्योग को प्रोत्साहन देने और अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके चलते अन्य राज्यों के उद्योगपति भी यहां करोड़ों रुपये का निवेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में के.जे. ग्रुप द्वारा 35 करोड़ रुपये की लागत से नया ‘टूल रूम’ यूनिट स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2025 के दौरान के.जे. परिवार द्वारा 52 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जबकि वर्ष 2026 में 12 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट के माध्यम से 66 करोड़ रुपये का और निवेश किया जाएगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस निवेश से जहां उद्योग फिर से मजबूती की ओर बढ़ेगा, वहीं हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उनके साथ राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू, सीसू से उपकार सिंह आहूजा, मुख्य प्रशासक ग्लाडा संदीप कुमार, के.जे. ग्रुप से गोपी कोठारी, अमित कोठारी, नवीन बहल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस नए यूनिट में लगी अधिकांश मशीनें भारत के बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में ही विकसित की गई हैं, जबकि पहले ये मशीनें विदेशों से आयात की जाती थीं।

AAP Sanjeev Arora
AAP Sanjeev Arora

87 सब-डिवीजनों में टेंडर प्रक्रिया जारी

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें स्थानीय सरकारों विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगमों और नगर परिषदों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे कि किसी भी गांव, कस्बे या शहर में कोई तार लटकती हुई न दिखाई दे; इसके तहत 87 सब-डिवीजनों में टेंडर प्रक्रिया जारी है।

इसके अतिरिक्त, सीवरेज प्रणाली को अपग्रेड किया जाएगा तथा सड़क बुनियादी ढांचे में भी और सुधार किए जाएंगे। आवारा कुत्तों की समस्या पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का योगदान

स्थानीय निकाय संबंधी कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार की प्रमुख परियोजनाओं में से एक बुद्धा दरिया के पुनर्जीवन के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेयरियों का गोबर और अन्य अपशिष्ट नदी में डालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। बुद्धा दरिया के किनारे स्थित डाइंग यूनिटों और अन्य फैक्ट्रियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना उपचारित पानी को नदी में न छोड़ा जाए।

इस अवसर पर के.जे. ग्रुप ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योग-अनुकूल नीतियों और काम करने के लिए सबसे शांतिपूर्ण वातावरण का सृजन किया है। साथ ही ग्रुप ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 लाख रुपये का योगदान भी दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next Article Punjab: पंजाब को रक्षा निर्माण क्षेत्र के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: अमन अरोड़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.