Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: X platform action India: X की बड़ी कार्रवाई, 600 अकाउंट डिलीट, 3500 से अधिक पोस्ट हटाईं, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

X platform action India: X की बड़ी कार्रवाई, 600 अकाउंट डिलीट, 3500 से अधिक पोस्ट हटाईं, जाने वजह

Mahabir
Last updated: January 11, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। X platform action India: केंद्र सरकार की कड़ी आपत्ति और चेतावनी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। X ने अपने प्लेटफॉर्म से 600 से अधिक यूजर्स के अकाउंट डिलीट कर दिए हैं, जबकि 3500 से ज्यादा पोस्ट भी हटाई गई हैं।

Contents
  • 72 घंटे की तय समय-सीमा
  • चैटबॉट ‘ग्रोक’ को लेकर भी गंभीर आरोप
  • ग्रोक को लेकर चिंता जताई
  • दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त नियम

यह कार्रवाई केंद्र सरकार के उस आदेश के बाद की गई है, जिसमें एक्स (X) प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लील सामग्री को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने X को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद अश्लील, आपत्तिजनक और महिलाओं को बदनाम करने वाली सामग्री पर तुरंत कार्रवाई करे।

AI Grok
AI Grok

72 घंटे की तय समय-सीमा

मंत्रालय ने चेतावनी दी थी कि यदि 72 घंटे की तय समय-सीमा के भीतर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो कंपनी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस चेतावनी के लगभग एक सप्ताह बाद X की ओर से यह सख्त कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

X ने सरकार को आश्वासन दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री के प्रकाशन की अनुमति नहीं देगा और भारत सरकार के आईटी नियमों का पूरी तरह पालन करेगा। कंपनी का कहना है कि वह यूजर सेफ्टी और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी को गंभीरता से ले रही है।

Elon Musk
Elon Musk

चैटबॉट ‘ग्रोक’ को लेकर भी गंभीर आरोप

इस पूरे मामले में X के एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि ग्रोक के जरिए महिलाओं और बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाई गईं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

केंद्रीय मंत्रालय ने इसे एआई के “घोर दुरुपयोग” का मामला बताया है और कहा है कि इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल महिलाओं को अशोभनीय और अपमानजनक तरीके से बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

ग्रोक को लेकर चिंता जताई

गौरतलब है कि केवल भारत ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों ने भी ग्रोक को लेकर चिंता जताई है। फ्रांस, ब्राजील, मलेशिया और यूरोपीय यूनियन सहित कई देशों ने एलन मस्क के इस एआई टूल की आलोचना की है और इसके दुरुपयोग पर सवाल उठाए हैं।

एक गैर-लाभकारी संगठन ‘एआई फोरेंसिक’ की रिपोर्ट ने इस विवाद को और गंभीर बना दिया है। संगठन के अनुसार, 25 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच ग्रोक द्वारा बनाई गई करीब 20,000 तस्वीरों का विश्लेषण किया गया। इस विश्लेषण में पाया गया कि लगभग दो प्रतिशत तस्वीरों में 18 वर्ष या उससे कम उम्र के लोगों को बिकनी या पारदर्शी कपड़ों में दिखाया गया था, जो बेहद चिंताजनक है।

दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त नियम

विशेषज्ञों का मानना है कि एआई तकनीक के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के साथ-साथ उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त नियम और प्रभावी निगरानी तंत्र की जरूरत है। केंद्र सरकार की यह कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि X और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस तरह की सामग्री पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में ‘आप’ नेताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन
Next Article Punjab Weather: पंजाब और चंडीगढ़ में बढ़ी ठंड की मार, लोहड़ी और संक्रांति पर छाएगा घना कोहरा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.