Breaking NewsMS Dhoni को High Court ने भेजा नोटिस, पेश होने के दिए...

MS Dhoni को High Court ने भेजा नोटिस, पेश होने के दिए आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को नोटिस जारी किया है। एम ए धोनी को यह नोटिस 12 नवंबर को मिला, जिसमें उन्हें धोखाधड़ी के मामले में अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।

मिहिर दिवाकर और सौम्या दास जो कि धोनी के पूर्व साझेदार रहे हैं और आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निवेशक हैं। उनके खिलाफ धोनी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया हुआ है। धोनी ने ये केस 5 जनवरी को किया था। धोनी की इसी शिकायत के खिलाफ मिहिर और सौम्या ने भी याचिका दायर की थी, जिस पर 12 नवंबर को सुनवाई हुई।इस पूरे मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद धोनी को अपना पक्ष रखने के लिए एक नोटिस भेजा गया, जिसमें उन्हें उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि सौम्या दास और मिहिर दिवाकर, जो कि ना सिर्फ धोनी के बिजनेस पार्टनर बल्कि एक अच्छे दोस्त भी रह चुके हैं, उनके खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान ने इस साल जनवरी में जो शिकायत की थी, उसमें ये आरोप लगाया था कि दोनों ने उनके नाम का गलत उपयोग किया है और 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

वहीं अगर धोनी के क्रिकेट के सफर की बात करें तों हो सकता है कि वह आईपीएल 2025 में भी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। एमएस धोनी ने हाल ही में खेल जारी रखने का संकेत दिया है। धोनी ने कहा था कि वह खिलाड़ी के तौर पर अपने आखिरी कुछ वर्षों में जो भी क्रिकेट खेल रहे हैं उसका लुत्फ उठाना चाहते हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...