NationalPolice और बदमाश में चली गोलियां, Tillu Gang का शूटर घायल

Police और बदमाश में चली गोलियां, Tillu Gang का शूटर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के मुख्य शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। बीती रात स्पेशल सेल ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एनकाउंटर के बाद शूटर को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हाल ही में मुंडका हत्याकांड में शामिल था, जहां शहर के बाहरी इलाके में हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात रोहिणी इलाके में पुलिस को आरोपी के छिपे होने की खबर मिली थी। आरोपी गोगी गैंग के अमित लाकड़ा की हत्या में शामिल था। 10 नवंबर को मुंडका इलाके में देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने 22 साल के एक शख्स पर 6 गोलियां दागकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया कि लूट के एक मामले में जमानत पर चल रहे अमित पर बाइक सवार बदमाशों ने छह राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

इससे पहले स्पेशल सेल ने बुधवार को दिल्ली के नांगलोई और अलीपुर इलाके में हुई फायरिंग के मामले में वॉन्टेड शूटर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रामनिवास उर्फ मोगली के रूप में हुई है। पुलिस और बदमाश के बीच शाहबाद डेयरी इलाके में मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लगी। मोगली अलीपुर गांव का ही रहने वाला है और यह दीपक बॉक्सर/गोगी गैंग के लिए भी काम करता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...