Breaking Newsचुनाव से पहले Police ने की बड़ी रिकवरी, Truck से करोड़ों रुपए...

चुनाव से पहले Police ने की बड़ी रिकवरी, Truck से करोड़ों रुपए की चांदी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महाराष्ट्रः विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से पहले पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। मुंबई पुलिस ने एक ट्रक से 80 करोड़ रुपये की 8476 किलो चांदी पकड़ी है, जिसे जब्त करके ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मानखुर्द पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह रिकवरी की। वाशी चेक नाके के पास ट्रक की तलाशी ली तो ड्राइवर घबरा गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्राइवर से मौके पर ही सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ट्रक में चांदी है। तलाशी लेने पर चांदी बरामद हो गई। पुलिस ने टेंपो ड्राइवर को हिरासत में लिया और मामले की जानकारी चुनाव आयोग की टीम को दी। अब चुनाव आयोग और पुलिस मिलकर इस केस की जांच कर रही हैं। ड्राइवर से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि वह चांदी किससे और कहां से लेकर आया? किसे और कहां डिलीवर करने जा रहा था?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर में चेकिंग के दौरान एक शख्स 1.35 करोड़ रुपये और 15 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। उसके स्कूटर की डिग्गी से 1.35 करोड़ रुपये मिले। उसके बैग में 15 लाख कैश थे, जिनके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। 6 दिन पहले विक्रोली में कैश वैन से भी चांदी बरामद हुई थी। करीब साढ़े 6 टन चांदी मिली, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 65 करोड़ बताई गई। यह चांदी ईंटों के रूप में थीं, जो ब्रिक्स कंपनी की कैश वैन में मुलुंड के एक गोदाम में ले जाई जा रही थीं, लेकिन यह चांदी किसकी है? इस बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

बता दें कि इससे पहले वाडा पुलिस 3.70 करोड़ कैश बरामद कर चुकी है। यह पैसा एक कार में मिला, जो नई मुंबई के एरोली से वाडा की जा रही थी। रास्ते में चेकिंग की गई तो कार की सीट के नीचे कैश मिला। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। कोड ऑफ कंडक्ट लागू है और 20 नवंबर को वोटिंग है। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसके चलते महाराष्ट्र में पुलिस और चुनाव आयोग का तलाशी अभियान चल रहा है। पूरे प्रदेश में पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग नाको पर कर रही है। इस दौरान अवैध रिकवरी भी काफी हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...