Breaking NewsFamous Boxing Match से पहले Netflix का सर्वर हुआ क्रैश!, लाखों Users...

Famous Boxing Match से पहले Netflix का सर्वर हुआ क्रैश!, लाखों Users परेशान, जानें वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Netflix: Mike Tyson और Jake Paul के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज बॉक्सिंग मुकाबले से ठीक पहले दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT platform Netflix) का सर्वर एक बार फिर ठप हो गया और इस बार इसका असर लाखों यूजर्स पर पड़ा है। सर्विस डिसरप्शन को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक भारत और अमेरिका में कई रिपोर्ट्स दर्ज की गई हैं।

भारत और अमेरिका में डाउन हुआ नेटफ्लिक्स
सर्वर ठप होने को लेकर Netflix की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आउटेज के तुरंत बाद, भारत में #NetflixCrash ट्रेंड करने लगा। हालांकि यह आउटेज व्यापक नहीं लगता, लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग, ऐप और वेबसाइट के उपयोग में समस्या हो रही है।

खासतौर पर तब, जब लोग बेसब्री से माइक टायसन और जेक पॉल के बहुप्रतीक्षित बॉक्सिंग मैच का लुत्फ उठाने के लिए तैयार थे। अमेरिका और भारत सहित कई देशों में नेटफ्लिक्स का सर्वर डाउन होने से स्ट्रीमिंग सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे दर्शकों की निराशा बढ़ गई।

सर्वर के ठप होने की 14,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। यह समस्या मुख्य रूप से भारत और अमेरिका के यूजर्स के बीच देखी गई। हालांकि, समस्या कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रही। शुरुआती शिकायतें 14,000 के करीब थीं, लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़ा घटकर 5,100 के करीब आ गया।

वीडियो स्ट्रीमिंग और सर्वर कनेक्शन में आई समस्या
रिपोर्ट के अनुसार, करीब 86% यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग में परेशानी का सामना किया, जबकि 10% ने सर्वर कनेक्शन से संबंधित शिकायतें की। नेटफ्लिक्स की इस तकनीकी समस्या के कारण हजारों यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

पहले भी डाउन हुआ Netflix
Netflix का यह आउटेज, खासकर इतने बड़े इवेंट के दौरान, यूजर्स के लिए बेहद असुविधाजनक है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी और स्ट्रीमिंग सेवा को सामान्य करेगी। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले पिछले साल 12 दिसंबर 2023 को, नेटफ्लिक्स को एक बड़ी वैश्विक समस्या का सामना करना पड़ा, जिसमें सेवा लगभग तीन घंटे तक बाधित रही। शाम 5 बजे (ET) शुरू हुई इस समस्या में अधिकतर उपयोगकर्ता वीडियो स्ट्रीमिंग करने में असमर्थ थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...