KapurthalaPunjab News: धुंध के चलते मिनी बस और बाइक रेहड़ी में जबरदस्त...

Punjab News: धुंध के चलते मिनी बस और बाइक रेहड़ी में जबरदस्त टक्कर से 3 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः पंजाब में प्रतिदिन धुंध घनी होती जा रही है जिसके चलते रोज कहीं न कहीं हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक सामने आया है। जहां, शनिवार की सुबह एक मिनी बस व जुगाड़ू वाहन में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की बच्ची समेत दो जख्मी हो गए।

जानकारी देते हुए रामपाल निवासी गांव विर्क ने बताया कि बलवीर कालोनी होशियारपुर निवासी उनके रिश्तेदार गरीबदास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्हें मिलने के लिए बाइक रेहड़े पर सवार होकर आए थे। उसने बताया कि यह लोग जब वापस होशियारपुर जा रहे थे तो गांव जगजीतपुर के निकट बाइक रेहड़े की एक मिनी बस के साथ टक्कर हो गई जिसमें गरीबदास, उसकी सास फूलवती व उसके 3 साल के बच्चे मनप्रीत की मौत हो गई और रजनी पत्नी गरीबदास और उसकी डेढ़ वर्षीय लड़की गुरप्रीत घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

थाना रावलपिंडी के SHO किरपाल सिंह ने बताया कि निजी मिनी बस एक मिल की लेबर को ले जाने का काम करती है। बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।घायल रजनी के बयान पर मिनी बस ड्राइवर जसविंदर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसको राउंडअप भी कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...