Nationalझगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को लाठी से पीटा, Video Viral

झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को लाठी से पीटा, Video Viral

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विरुद्धपुरः तमिलनाडु के विरुद्धपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां राजापलायम में मामले की जांच कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर एक गिरोह ने हमला कर दिया। जहां शुक्रवार रात को पुलिसकर्मी पंजू मार्केट शराब की दुकान पर शिकायत मिलने के बाद गए थे। जहां नशे में धुत कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान गिरोह ने शिकायत दर्ज कराने वाले पर हमला कर दिया।

पुलिस पर हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि गिरोह पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीट रहा है। इस की सूचना मिलते ही मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और दोनों को बचाया। फिलहाल रामकुमार और करुप्पासामी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, जब पुलिस अधिकारी राम कुमार और करुप्पासामी गिरोह को पकड़ने के लिए उनके पास पहुंचे तो गिरोह ने मारपीट करनी शुरू कर दी। उनमें से एक ने पुलिसकर्मियों को दबोच लिया, उनकी लाठी छीन पुलिस अधिकारी रामकुमार पर हमला कर दिया। जब करुप्पासामी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया। इसके अलावा जब उन्होंने इस झगड़े को कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो आरोपियों में से एक ने जबरन उनका फोन छीन लिया और दूसरे ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। पूरे हमले को एक राहगीर ने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिसकर्मियों की शिकायत के आधार पर पालपंडी, किलिराजन, पंजली राजा और पंडियाराज सहित 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...